दिल्ली: अयोध्या से लौटे तीर्थ यात्रियों ने सीएम केजरीवाल को सदैव विजयी होने का दिया आशीर्वाद
गोपाल राय ने कहा कि जनवरी में करतारपुर साहिब और वेलंकन्नी की तीर्थयात्रा पर दिल्ली के बुजुर्गों को जाने मौका मिलेगा। गोपाल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से शुरू तीर्थयात्रा योजना आगे भी जारी रहेगी। अगली यात्रा करतारपुर साहिब और वेलंकन्नी की होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केजरीवाल सरकार की तरफ से अयोध्या भेजे गए 1000 तीर्थयात्रियों का दल सोमवार शाम को दिल्ली पहुंचा। तीर्थयात्रा से लौटे यात्रियों के चेहरे पर खुशियां और शुकून दिखा। कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, विधायक वीरेंद्र सिंह कादियान सहित आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली लौटे यात्रियों का स्वागत किया। अयोध्या से लौटे तीर्थ यात्रियों ने सीएम अरविंद केजरीवाल को सदैव विजयी होने का आशीर्वाद दिया। यात्रियों ने दिल्ली सरकार की ओर से तीर्थयात्रा के दौरान किए इंतजामों की प्रशंसा की।
अयोध्या से लौटने पर शाम के वक्त तीर्थ यात्रियों का दल सफदरजंग रेलवे स्टेशन पहुंचा, उनका उत्साह देखने लायक था। कैबिनेट मंत्री गोपाल राय और विधायक विरेंद्र कादयान सहित आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने तीर्थ यात्रियों का स्वागत करते हुए उपहार में छतरी और एक बैग भेंट किया।
गोपाल राय ने कहा कि जनवरी में करतारपुर साहिब और वेलंकन्नी की तीर्थयात्रा पर दिल्ली के बुजुर्गों को जाने मौका मिलेगा। गोपाल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से शुरू तीर्थयात्रा योजना आगे भी जारी रहेगी। अगली यात्रा करतारपुर साहिब और वेलंकन्नी की होगी।
तीर्थयात्रियों ने केजरीवाल के दीर्घायु होने की कामना की
सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर तीर्थयात्रियों के पहुंचने के बाद हर तरफ ‘हमारा श्रवण कुमार केजरीवाल’ के नारों से गूंजने लगा। यात्रियों ने तीर्थयात्रा के लिए किए इंतजामों की तारीफ करते हुए अयोध्या में सरयू तट पर आरती और सत्संग में शामिल होने के बाद हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन किया। श्रद्धालुओं ने यात्रा के दौरान खाने-पीने के लिए किए इंतजामों की तारीफ की। कोंडली निवासी तीर्थयात्री सुरेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि तीर्थयात्रा के दौरान भोजन,पानी से लेकर रात में दूध की सुविधा भी मिली। अरविंद केजरीवाल को दिन-रात दोगुना-चौगुना तरक्की और लंबी आयु प्रदान करे। एक महिला तीर्थयात्री ने दिल्ली सरकार की तरफ से दी गई सुविधाओं की तारीफ करते हुए कहा कि किसी मुख्यमंत्री ने केजरीवाल की तरफ ऐसा काम नहीं किया।
अयोध्या यात्रा में मिली सभी सुविधाएं
दिल्ली से वातानुकूलित ट्रेन से तीर्थयात्रियों को ले जाया गया और इसी ट्रेन से लौटे। रास्ते के अलावा अयोध्या में भी ठहरने का खास इंतजाम किया गया था। अयोध्या में होटल में सभी के लिए ठहरने का इंतजाम किया गया जबकि दर्शन के लिए आवागमन की सुविधा मुहैया की गई।
रात में सत्संग और सरयू नदी की आरती के बाद सभी बुजुर्ग यात्रियों को घरों तक बसों में घर तक पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत करीब 1000 यात्रियों को सफदरजंग रेलवे स्टेशन से तीन दिसंबर को रवाना किया था। इसके लिए सभी तीर्थ यात्रियों को उनके घरों से बसों में स्टेशन तक पहुंचाया गया और लौटने पर भी घर तक बसों में पहुंचाया गया।
केजरीवाल का ट्विट, भगवान के आशीर्वाद से संभव हुई यात्रा
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विट किया कि माता पिता समान हमारे बुजुर्ग श्रीरामजी के दर्शन करके अयोध्या से लौटे हैं। इनके चेहरे की खुशियां देखिए। पिछले महीने मैंने अपने दिल्लीवासियों से वायदा किया था कि आपको अयोध्या जी की तीर्थयात्रा करवाऊंगा। भगवान राम के आशीर्वाद से इतनी जल्दी संभव हो गया।