Delhi: दिल्ली की पॉश कॉलोनी फ्रीडम फाइटर में लूटपाट के लिए सीनियर सिटीजन की हत्या, दो गिरफ्तार
दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके के एक घर में हत्या के बाद सामान बिखरा हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि सीनियर सिटीजन अकेले रहते थे। सूचना के बाद दिल्ली पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के नेब सराय में लूटपाट के लिए सीनियर सिटीजन हत्या मामले को पुलिस ने कुछ ही घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस ने मृतक सतीश भारद्वाज के पुराने नौकर व उसके साथी को पकड़ा है। पुराने नौकर ने अपने साथी के साथ लूटपाट के लिए बुजुर्ग की हत्या की थी।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटपाट का कुछ सामान बरामद कर लिया है, बाकी सामान के लिए दिल्ली पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस को मौके से सीसीटीवी फुटेज मिले है। इनमे में दोनों आरोपी वारदात के बाद घर से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस को बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे सूचना मिली थी कि फ्रीडम फाइटर कॉलोनी की A1 ब्लॉक में रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग भारद्वाज घर में मृत पड़े हुए हैं। घर का सामान बिखरा हुआ है।
सीनियर सिटीजन भारद्वाज के पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी। उसने बताया था कि सीनियर सिटीजन के घर का सामान बिखरा हुआ है। मृतक सीनियर सिटीजन सतीश भारद्वाज है। यह एमसीडी से रिटायर इंजीनियर हैं इनके दो बेटे हैं एक बेटा विदेश में है और दूसरा ब्रिगेडियर हैं बेटी वैशाली में रहती है। पुलिस ने सभी को सूचना दे दी है।