फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi schools will be closed on monday due to jat reservation

दिल्ली में वाटर इमरजेंसी: सभी स्कूल बंद, परीक्षाएं रद्द

Sun, 21 Feb 2016 05:04 PM IST
Updated Sun, 21 Feb 2016 05:04 PM IST
विज्ञापन
delhi schools will be closed on monday due to jat reservation

जाट आरक्षण समर्थकों द्वारा मुनक नहर से दिल्ली की पानी सप्लाई रोकने से राजधानी में वाटर इमरजेंसी की स्थिती पैदा हो गई है। जल संकट इतना बढ़ गया है कि सरकार ने सोमवार को सभी स्कूलों को बंद रखने के साथ कल होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।

विज्ञापन


रविवार सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर दिल्ली जलबोर्ड चेयरमैन सहित एमसीडी अधिकारियों की आपात बैठक के बाद सरकार ने सोमवार को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन


मीटिंग के बाद दिल्ली जलबोर्ड के चेयरमैन कपिल मिश्रा ने बताया कि दिल्ली के सात वाटर प्लांट बंद हो गए हैं और फिलहाल केवल दो ही काम कर रहे हैं। रविवार सुबह के बाद अब किसी भी इलाके में पाइप लाइन से वाटर सप्लाई संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बचे हुए पानी को टैंकर के माध्यम से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पहुंचाया जाएगा। साथ ही दिल्ली के सीएम केजरीवाल के घर सहित सभी पॉश और वीआईपी इलाकों में भी पानी की कटौती की जाएगी।

यहां नहीं होगी पानी की कटौती

delhi schools will be closed on monday due to jat reservation

मंत्री ने स्पष्ट किया है कि आज से राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री निवास, भातर के मुख्य न्यायाधीश और सेना के कुछ महत्वपूर्ण इलाकों के साथ अस्पतालों और फायर ब्रिगेड के अलावा सभी वीआईपी के घरों में पानी सप्लाई में कटौती की जाएगी।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस कटौती से बचे पानी को ही दिल्ली के अन्य इलाकों में टैंकर के माध्यम से सप्लाई किया जाएगा जिससे कि सभी इलाकों को पानी की कुछ मात्रा पहुंचाई जा सके।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस समस्या के बारे में देश के गृहमंत्री सहित हरियाणा के मुख्यमंत्री को भी अवगत करा दिया गया है और इसके समाधान की मांग की गई है।

केजरीवाल ने कहा कि अगर मुनक नहर से पानी का सप्लाई शुरु भी की जाती है तो उसके दिल्ली में पहुंचने और लोगों तक इसकी सप्लाई करने में 24 घंटे का वक्त लगेगा। सीएम ने दिल्ली के लोगों से अपील की है कि पानी को किफायत के साथ इस्तेमाल करें।

दिल्ली सरकार ने गृहमंत्री को बताई समस्या

delhi schools will be closed on monday due to jat reservation

बता दें कि दिल्ली में 60 प्रतिशत पानी की सप्लाई हरियाणा के मुनक नहर से होती है जिसे जाट आरक्षण समर्थकों ने बंद कर रखा है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को ही बता दिया था कि दिल्ली में रविवार दोपहर तक ही सप्लाई का पानी बचा हुआ है। अगर हरियाणा के हालात नहीं सुधरे तो दिल्ली में वाटर इमरजेंसी लागू हो जाएगी।

उन्होंने बताया ‌कि हरियाणा में चल रहे जाट आरक्षण आंदोलन की वजह से दिल्ली में हरियाणा से आने वाला पानी पूरी तरह से बंद हो गया है। इस वजह से दिल्ली के वाटर प्लांट्स में पानी नहीं के बराबर है।

शनिवार देर रात मनीष सिसोदिया ने पानी संकट पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। सिसोदिया ने कहा कि नौ में से सात प्लांट बंद हैं। पानी जहां जमा करते हैं वहां पानी खत्म हो गया है। उन्होंने गृहमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है।

अगर अभी पानी नहीं छूटता है तो दिल्ली वालों को पानी का संकट झेलना पड़ेगा। वहीं जल मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि जो भी पानी बचा हुआ है उसके बाद दिल्ली में पानी की सप्लाई टैंकर से की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्वी दिल्ली व दक्षिण दिल्ली में अभी पानी की सप्लाई बची है।

दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

delhi schools will be closed on monday due to jat reservation

कपिल मिश्रा ने देर रात ट्वीट कर कहा कि हरियाणा से आने वाले पानी को रोके जाने पर सरकार सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। जिसे स्वीकार कर लिया गया है। संभवत: इसकी सुनवाई रविवार को होगी।

दिल्ली में जल संकट को देखते हुए जलबोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों की रविवार की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है। दिल्ली सरकार को आंदोलन जारी रहने पर जल संकट गहराने का अंदेशा है। यही वजह है कि डीजेबी ने अपने सभी कर्मचारियों को रविवार को काम पर बुलाया है।

उन्होंने बताया कि वरुणालय स्थित जलबोर्ड मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम बनाया भी गया है। यहां से पूरी दिल्ली में सप्लाई होने वाले पानी पर नजर रखी जा रही है।

पानी की समस्या को ध्यान में रख बोर्ड ने राशनिंग का काम शुरू किया है। प्राइमरी यूजर में राशनिंग की जा रही है। पानी बर्बाद होने से बचाया जा रहा है। रविवार को सोनिया विहार व भागीरथी प्लांट में भी पानी की कमी हो जाएगी।

इसके कारण पूर्वी दिल्ली क्षेत्र भी प्रभावित होगा। हैदरपुर जल शोधन संयंत्र दिल्ली जल बोर्ड का सबसे बड़ा संयंत्र है। इस संयंत्र में मुनक नहर से ही पानी आता है।

दिल्ली में इस संयंत्र ही प्रतिदिन 200 एमजीडी पानी की आपूर्ति होती है। नहर से पानी की आपूर्ति बंद होने से यह संयंत्र प्रभावित हुआ है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed