{"_id":"62666795e92820230d4b8146","slug":"delhi-satya-niketan-an-under-construction-building-collapse-5-labour-fear-trapped-fire-tenders-at-spot-read-developments-and-detail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्य निकेतन में इमारत जमींदोज: दो मजदूरों की मौत, चार से पांच लोग फंसे, एनडीआरएफ की 25 टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्य निकेतन में इमारत जमींदोज: दो मजदूरों की मौत, चार से पांच लोग फंसे, एनडीआरएफ की 25 टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटीं
Mon, 25 Apr 2022 04:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 25 Apr 2022 04:02 PM IST
सार
बिल्डिंग के धराशायी होने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन
राहत बचाव कार्य में जुटा एनडीआरएफ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में सोमवार दिन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक निर्माणाधीन इमारत जमींदोज हो गई। एनडीआरएफ अधिकारी गोवर्धन बैरवा ने बताया कि मलबे से दो शव को बरामद किया गया है। चार से पांच मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की 25 टीमें राहत बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
दो मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने का काम अब भी जारी है। मलबे में फंसे मजदूरों का पता लगाने के लिए एनडीआरएफ ने प्रशिक्षित श्वान को लाया है। बिल्डिंग के धराशायी होने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है। मौके पर जमा मलबे को हटाने और फंसे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
दो मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने का काम अब भी जारी है। मलबे में फंसे मजदूरों का पता लगाने के लिए एनडीआरएफ ने प्रशिक्षित श्वान को लाया है। बिल्डिंग के धराशायी होने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है। मौके पर जमा मलबे को हटाने और फंसे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है। जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा है। मैं खुद घटना से संबंधित हर जानकारी ले रहा हूं।Delhi | A call about the collapse of an under-construction building in the Satya Niketan area has been received. 6 fire tenders rushed to the spot. 5 labours feared to be trapped; rescue operation underway: Delhi Fire Service pic.twitter.com/lZ3XgFTl7G
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 25, 2022