{"_id":"62e8ff7fa07bbc56d722a34f","slug":"delhi-saraf-shop-looted-in-najafgarh-shopkeeper-shot-one-accused-arrested-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: नजफगढ़ में सराफ की दुकान लूटी, दुकानदार को मारी गोली, मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: नजफगढ़ में सराफ की दुकान लूटी, दुकानदार को मारी गोली, मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार
Tue, 02 Aug 2022 04:12 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 02 Aug 2022 04:12 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की टीम ने मौके पर जांच की। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर उनकी तलाश शुरू की। बाद में आरोपियों से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली के नजफगड़ क्षेत्र में मंगलवार को एक सराफ की दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने दुकानदार को गोली भी मार दी, जो उनके जबड़े में लगी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की टीम ने मौके पर जांच की। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घेराबंदी करने पर आरोपियों ने पुलिस पर गोली चला दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चला दी, जो एक आरोपी के पैर में लग गई।
विज्ञापन