{"_id":"66afe841f45700f31902c7e6","slug":"delhi-sanjeev-ceo-of-parshvanath-developers-arrested-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : पार्श्वनाथ डेवलपर्स के सीईओ संजीव गिरफ्तार, एसटीएफ ने 60 किलोमीटर पीछाकर आईजीआई एयरपोर्ट से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : पार्श्वनाथ डेवलपर्स के सीईओ संजीव गिरफ्तार, एसटीएफ ने 60 किलोमीटर पीछाकर आईजीआई एयरपोर्ट से दबोचा
Mon, 05 Aug 2024 02:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 05 Aug 2024 02:17 AM IST
सार
शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि संजीव के खिलाफ 18 जुलाई को गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने 60 किलोमीटर तक पीछाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट
विस्तार
शाहदरा जिले की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शनिवार को पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक व सीईओ संजीव कुमार जैन को आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने संजीव कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर रखा था। रविवार को उन्हें आयोग के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि संजीव के खिलाफ 18 जुलाई को गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने 60 किलोमीटर तक पीछाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ वर्ष 2017 में शिकायत दी गई थी, लेकिन वे आयोग में पेश नहीं हुए थे। ऐसे में वर्ष 2022 में गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए थे। वारंट का अनुपालन करते हुए 18 जुलाई को संजीव को आयोग के सामने पेश होना था, लेकिन वे नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
मामला रजत बब्बर और अन्य बनाम मैसर्स पार्श्वनाथ डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच का है। शनिवार को काफी प्रयास के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। संजीव डीएलएफ, फेज-2, गुरुग्राम के अपार्टमेंट में रहते हैं। उनके खिलाफ शाहदरा थाने में चार गैर जमानती व राष्ट्रीय आयोग से एक जमानती वारंट लंबित था।
विज्ञापन