फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Sakshi Murder Case Sakshi had met Aarti in the market shortly before murder

Sakshi Murder: साक्षी की दोस्त आरती बताएगी साहिल का पूरा सच!... कत्ल से कुछ देर पहले बाजार में मिलीं थीं दोनों

Wed, 31 May 2023 11:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 31 May 2023 11:14 AM IST
सार

बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार रात एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर एक नाबालिग लड़की की चाकू के 40 से अधिक वार कर बेरहमी से हत्या कर दी।

विज्ञापन
Delhi Sakshi Murder Case Sakshi had met Aarti in the market shortly before murder
Delhi Sakshi Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में की गई साक्षी की हत्या की तह तक पहुंचने के लिए पांच किरदार अहम हैं, जिसमें साक्षी के चार दोस्त और सहेली है, जबकि एक आरोपी का दोस्त शामिल है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है और जल्द ही अन्य लोगों से पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


साक्षी की हत्या के बाद कई किरदार सामने आए हैं। इसमें सबसे अहम किरदार प्रवीण है, जो साक्षी का सबसे पुराना दोस्त बताया जा रहा है, जिसके नाम का टैटू साक्षी ने अपने हाथ पर गुदवाया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया था कि साक्षी दोबारा से प्रवीण से बातचीत करने लगी थी और आरोपी से दूरियां बना ली थी, जिससे वह काफी गुस्से में था और इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। 

इस खुलासे के बाद प्रवीण से पूछताछ जरूरी है। सूत्रों का कहना है कि प्रवीण फिलहाल यूपी के जौनपुर में है। पुलिस ने उससे संपर्क कर उसे तफ्तीश में जुड़ने के लिए नोटिस दिया है। दूसरा किरदार साक्षी की सहेली नीतू है। साक्षी एक माह से नीतू के घर में ही रह रही थी।

नीतू का पति फिलहाल किसी मामले में तिहाड़ में बंद है। नीतू ने ही बताया था कि साक्षी की साहिल से तीन साल से दोस्ती थी। पुलिस अधिकारी का मानना है कि नीतू के पास दोनों की दोस्ती और नाराजगी के बारे में अहम जानकारी हो सकती है, इसलिए उससे पूछताछ करना जरूरी है।

उसके बाद साक्षी की दोस्त आरती है। आरती वह लड़की है, जिससे साक्षी मौत से पहले आखिरी बार मिली थी। हत्या से कुछ देर पहले साप्ताहिक बाजार में दोनों की मुलाकात हुई थी। 
 

आरती ने दावा किया था कि साक्षी ने उसे बताया था कि साहिल उसका पीछा कर परेशान कर रहा है। अगला किरदार अजय उर्फ झबरू है। बताया जा रहा है कि झबरू साक्षी का दोस्त है और शाहबाद डेयरी की जेजे कॉलोनी में रहता है। बताया जा रहा है कि वह इलाके का दबंग है। 

 

सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने खुलासा किया है कि झबरू ने साहिल को साक्षी से दूर रहने को लेकर धमकी दी थी। इस खुलासे के पीछे के तथ्यों की जानकारी लेने के लिए पुलिस जल्द ही झबरू से पूछताछ कर सकती है। वहीं सबसे महत्वपूर्ण किरदार आकाश है। 

आकाश साहिल का दोस्त है। साक्षी की हत्या करने से पहले साहिल को उसके साथ बातचीत करते हुए देखा गया है। पुलिस के पास इनके बीच हो रही बातचीत के फुटेज मौजूद हैं। ऐसे में पुलिस उससे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश करेगी कि उसे हत्या के बारे में कोई जानकारी थी या नहीं। साथ ही हत्या में उसकी कोई भूमिका तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed