फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Sakshi Murder Case CCTV footage of two minutes before Sakshi's murder surfaced

Delhi Sakshi Murder Case: हत्या से पहले का वीडियो आया सामने, रास्ते से अकेले जा रही थी साक्षी; तभी साहिल ने...

Wed, 31 May 2023 12:45 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 31 May 2023 12:45 PM IST
सार

नए सीसीटीवी फुटेज में साक्षी रास्ते से अकेले जाते दिख रही है। वह आने वाले खतरे से अंजान दिख रही है और आराम से जा रही है। उसके आसपास से काफी लोग मौजूद हैं।

विज्ञापन
Delhi Sakshi Murder Case CCTV footage of two minutes before Sakshi's murder surfaced
Delhi Sakshi Murder Case - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

साक्षी की हत्या से दो मिनट पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें साक्षी रास्ते से अकेले जाते दिख रही है। वह इस बात से अंजान दिख रही है कि साहिल उसकी हत्या करने के लिए उसका पीछा कर रहा है। वह आने वाले खतरे से अंजान है और आराम से जा रही है। उसके आसपास से काफी लोग गुजर रहे हैं। इसके दो मिनट बाद ही साहिल ने चाकू और पत्थर से वार कर साक्षी की जान ले ली थी। उधर, आज सुबह करीब चार बजे पुलिस सीन रिक्रेशन के लिए साहिल को घटनास्थल पर लेकर पहुंची थी।

विज्ञापन


चाकू से 40 वार कर किशोरी का कत्ल, तमाशबीन रहे लोग
बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार रात साहिल ने हैवानियत की सारी हदें पार कर साक्षी की चाकू के 40 से अधिक वार कर बेरहमी से हत्या कर दी थी। साहिल बीच सड़क पर साक्षी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले करता रहा, इस दौरान वहां मौजूद कई लोग मूकदर्शक बने वारदात को देखते रहे। किसी ने भी साहस दिखाकर किशोरी को बचाने का प्रयास नहीं किया। युवक पर इस कदर खून सवार था कि चाकू मारने के बाद भी उसका दिल नहीं भरा। उसने एक बड़ा पत्थर उठाकर साक्षी पर एक के बाद एक कई वार किए। बाद में वह उसको लात मारकर वहां से फरार हो गया। सोमवार दोपहर बाद आरोपी को पुलिस टीम ने बुलंदशहर यूपी से गिरफ्तार कर किया। 
विज्ञापन


घटना का सीसीटीवी भी सामने आया
घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया, जिसमें आरोपी जानवरों की तरह किशोरी पर हमला करते हुए दिख रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लड़का और लड़की अलग समुदाय से संबंध रखते थे। दोनों काफी समय से एक दूसरे को जानते थे। किसी बात को लेकर मनमुटाव के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि साक्षी अपने पिता जनकराज, मां और छोटे भाई साथ जेजे कालोनी शाहबाद डेयरी इलाके में रहती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सहेली के पास रह रही थी साक्षी
उसने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। लेकिन कुछ समय से वह परिवार से अलग अपनी एक सहेली के पास रहती थी। उसकी इलाके में रहने वाले साहिल से दोस्ती थी। साहिल एसी मैकेनिक का काम करता था। साक्षी का साहिल के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था। रात में साक्षी अपनी सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी। इसी दौरान साहिल ने बेरहमी से साक्षी को मौत के घाट उतार दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed