फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Saket Court Firing woman shot Gangster Jitendra Gogi was also murdered

Saket Court Firing: दिल्ली की कोर्ट में फिर खूनी खेल, महिला को मारी गोली, गैंगस्टर गोगी की भी हुई थी हत्या

Fri, 21 Apr 2023 11:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 21 Apr 2023 11:55 AM IST
सार

दिल्ली की साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह हुई गोलीबारी से सनसनी फैल गई। हमलावरों ने कोर्ट में महिला को चार गोली मारीं। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Delhi Saket Court Firing woman shot Gangster Jitendra Gogi was also murdered
Saket Court Firing - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली की साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह बड़ी वारदात हुई। साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह एक महिला को हमलावरों ने गोली मार दी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से कोर्ट में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला को गवाही के लिए कोर्ट लाया गया था। एनएससी थाना अध्यक्ष महिला को अपनी गाड़ी से अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


हमलावर वकील की भेषवूशा में आए थे। महिला को एक के बाद एक चार गोली मारी गई हैं। फायरिंग की शुरू होते ही कोर्ट में मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद एक वीडियो सामने आया है। महिला खुद ही चलते ही जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम केजरीवाल ने दी केंद्र को नसीहत
मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट किया और लिखा है कि राजधानी में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सीएम ने हमला करते हुए लिखा कि दूसरों के कार्यों में अड़चन पैदा करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। अगर कानून व्यवस्था नहीं संभलती है तो इस्तीफा दे देना चाहिए। ताकि कोई और कानून व्यवस्था संभाल सके। 
 

रोहिणी कोर्ट में चली थीं ताबड़तोड़ गोलियां
इससे पहले पिछले साल 24 सितंबर को रोहिणी कोर्ट में घुसकर भरी कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। कोर्ट में वकील की ड्रेस पहनकर आए दो हमलावरों ने गोगी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं। टिल्लू गिरोह के शूटरों ने जितेंद्र गोगी की हत्या की थी। इसमें पुलिस ने दोनों शूटरों को मार गिराया था।

कुख्यात बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी को कोर्ट रूम नंबर 207 में पेशी के लिए लाया गया था। पेशी के दौरान वकील की ड्रेस पहने हुए दो हमलावरों ने गोगी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में स्पेशल सेल की तरफ से भी गोलियां चलाई गईं, जिसमें दोनों हमलावरों की मौत हो गई। 

इस तरह वारदात में गैंगस्टर गोगी समेत कुल तीन लोगों की मौत हुई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जितेंद्र को वर्ष 2020 में गिरफ्तार किया था। काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने उसे गुरुग्राम से तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय उस पर दिल्ली पुलिस की तरफ से आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed