{"_id":"5aaaee994f1c1b71778b5a6d","slug":"delhi-safdarjung-enclave-police-exposed-prostitution-mother-sister-and-brokers-arrested-in","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से जबरन देहव्यापार कराती थी मौसी, गर्भवती होने पर की हैवानियत, महिला आयोग हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से जबरन देहव्यापार कराती थी मौसी, गर्भवती होने पर की हैवानियत, महिला आयोग हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 16 Mar 2018 05:31 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
किसी को इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि एक मौसी अपनी भांजी के साथ ऐसा करा सकती है। लेकिन यह सच है। जब नाबालिग ने महिला आयोग में आपबीती सुनाई तो वहां मौजूद लोगों का खून खौल गया।
देश की राजधानी में एक मौसी अपनी नाबालिग भांजी से जबरन देहव्यापार करा रही थी। नाबालिग किसी तरह से मौसी की चंगुल से बच निकली और सीधी महिला आयोग के पास पहुंची।
दिल्ली महिला आयोग ने प्राथमिकी दर्ज करवा दी। सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने नाबालिग की मौसी सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

दिल्ली महिला आयोग के अनुसार, नाबालिग लड़की मूलरूप से ओडिशा के मलखानगिरी जिले की रहने वाली है। मौसी उसे 2011 में दिल्ली लेकर आई थी। कुछ समय बाद उसकी
मौसी ने उसे किसी के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।
यह तीन साल तक लगातार चलता रहा। पीड़िता के अनुसार, वह एक बार गर्भवती हो गई, मगर उसकी मौसी ने उसको जबरदस्ती दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। किसी तरह पीड़िता भाग गई। एक महिला उसे दिल्ली महिला आयोग के दफ्तर लेकर आई।