फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi sacked minister kapil mishra attack on arvind kejriwal

कपिल ने किया केजरीवाल की कार्यशैली पर हमला, कहा सिर्फ 2 बार गए सचिवालय

Thu, 18 May 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 May 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
 Delhi sacked minister kapil mishra attack on arvind kejriwal
कपिल मिश्रा

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। मिश्रा का कहना है कि दिल्लीवालों को मुख्यमंत्री साल में सिर्फ दो बार सचिवालय गया है। 

विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर तंज कसा है कि वह देश के सबसे कम जनता से मिलने वाले, सबसे कम दफ्तर जाने वाले, कोई भी विभाग न रखने वाले, सबसे कम काम करने वाले, अमूमन छुट्टी पर रहने के बाद आधिकारिक तौर पर छुट्टियां लेने वाले मुख्यमंत्री हैं। जल्द ही वह देश के ऐसे मुख्मयंत्री बनने जा रहे हैं, जिन पर सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार के मामले चलेंगे।  
विज्ञापन


कपिल ने आरोप लगाया है कि जिस काम में भ्रष्टाचार की गुंजाइश है, उसे दिल्ली सरकार कर ले जाती है लेकिन जिसमें पैसा मिलने की उम्मीद नहीं है, उसे केंद्र सरकार के मत्थे मढ़ दिया जाता है। मिश्रा ने इस बारे में पूरा एक ब्लॉग लिखा है। खास बात यह कि इस मामले में आम आदमी पार्टी व दिल्ली सरकार कोई भी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर रही है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल मिश्रा का कहना है कि सगे-संबंधियों के खिलाफ रोजाना सामने आ रहे भ्रष्टाचार के मामलों के बीच मुख्यमंत्री खामोश हैं। इस बीच घर से सिर्फ एक बार सरकार-तीन फिल्म देखने निकले। मिश्रा ने आगे लिखा कि दिल्लीवालों को अंदाजा भी नहीं कि उनका मुख्यमंत्री साल में सिर्फ दो बार ऑफिस गया है।  
    
कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया है कि अभी तक मिलीं 400 से ज्यादा शिकायतों से एक बात समझ में आई, वह यह कि जिसमें भ्रष्टाचार संभव था, वो काम न उपराज्यपाल रोक सके न केंद्र सरकार लेकिन जिन कामों में भ्रष्टाचार नहीं होता वो सब उपराज्यपाल व केंद्र सरकार के बहाने फंसा दिये जाने का दावा किया गया। मोहल्ला क्लीनिक से जुड़ी जो शिकायतें मिली हैं उनसे साफ है कि दिल्ली सरकार को केंद्र व उपराज्यपाल का कोई डर नहीं। इसमें कानून की धज्जियां उड़ाई गयी हैं।      
    
कपिल मिश्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल फिलहाल बंद कमरों में अपने दोस्तों से कह रहे हैं कि जनता 15 दिनों में सब भूल जायेगी। इसीलिये खुद उन्होंने भी चुप्पी साध रखी है। उन्होंने सवाल किया कि क्या अपनी खुद की परफार्मेंस रिपोर्ट लोगों के सामने रखेंगे। साथ ही नसीहत भी दी है कि जनता भूलती नहीं, अब वह बोलेगी।      

कपिल मिश्रा ने दी सीबीडीटी को शिकायत 

 Delhi sacked minister kapil mishra attack on arvind kejriwal
कपिल मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा बुधवार को नार्थ ब्लॉक स्थित सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (सीबीडीटी) मुख्यालय पर पहुंचे। मिश्रा ने सीबीडीटी को आम आदमी पार्टी (आप) के चंदे की कथित हेराफेरी व फर्जी कंपनियों के दस्तावेज सौंपे। इस मौके पर उन्होंने सीबीडीटी चेयरमैन से मिलने का वक्त भी मांगा। मिश्रा के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में वह चेयरमैन से मिलकर निजी तौर पर शिकायत करेंगे।  
     
मुख्यालय से निकलने के बाद मीडिया से बात करते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके नजदीकियों पर सिर्फ आरोप नहीं लगा रहे हैं। बल्कि प्रमाण के साथ सारे दस्तावेज जांच एजेंसियों को सौंप भी रहे हैं। मनी लॉंड्रिंग और फर्जी कंपनियों से जुड़े दस्तावेज सीबीडीटी को सौंप दिया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed