फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's vote percentage was important in the Congress BJP clash

Expert View: दिलचस्प रहा है दिल्ली का सत्ता-संग्राम, कांग्रेस-भाजपा की भिड़ंत में अहम रहा मत-प्रतिशत

Fri, 15 Mar 2024 07:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 15 Mar 2024 07:49 AM IST
विज्ञापन
Delhi's vote percentage was important in the Congress BJP clash
प्रो. हेना सिंह, मिरांड हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव को लेकर देश में चुनावी माहौल चरम पर है। राजनीतिक दलों में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस बीच प्रो. हेना सिंह, मिरांड हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय ने कहा कि भाजपा का दिल्ली में सियासी सफर दिलचस्प है। अमूमन मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच रहा है। वर्ष 1984 से 2019 तक के बीच दिल्ली की सभी सीटों पर भाजपा व कांग्रेस ने 42 फीसदी व 44 फीसदी मत हासिल किए।

विज्ञापन


कांग्रेस को भाजपा से दो फीसदी ज्यादा वोट मिले। जबकि सीटें भाजपा के खाते में ज्यादा आईं। दस चुनावों में दिल्ली की कुल 70 सीटों पर चुनाव हुए। भाजपा और कांग्रेस के बीच अगर इनका बंटवारा किया जाए तो इनमें से सिर्फ 26 पर कांग्रेस को जीत मिली। इसके उलट वोट प्रतिशत कम होने के बाद भी भाजपा 43 सीटें जीतने में कामयाब रही। इसकी बड़ी वजह संसदीय लोकतंत्र की वह प्रकृति है, जिसमें सीट और मत पाने का अनुपात कई बार एक सा नहीं होता है। दिल्ली के दस चुनावों के लिए भी यह बात सटीक बैठती हैं।
विज्ञापन


बीते दस चुनावों में से 1989 व 1991 में जनता दल को भी 16.3 और 14.2 प्रतिशत मत मिले थे। 1989 में जनता दल ने बाहरी दिल्ली सीट भी जीती थी, लेकिन इनमें मुख्य मुकाबला कांग्रेस व भाजपा के बीच रहा। वहीं, 2014 व 2019 में आप को 33.1 फीसदी व 18.1 फीसदी वोट मिले थे, जबकि दोनों चुनावों में कांग्रेस ने 15.2 व 22.5 फीसदी वोट हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed