दिल्ली में है ओबामा को दूसरा ही खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस परेड समारोह के मुख्य अतिथि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा व मिशेल लावेन रोबिन्सन ओबामा राजपथ पर बेशक तीनों सेनाओं की आन, बान व शान के साथ भारतीय इतिहास व संस्कृति से रूबरू होंगी लेकिन साथ ही प्रदूषण भी ग्रहण करेंगे।
डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है। जो कि बीजिंग जैसे शहर से दिल्ली में 2.5 फीसदी अधिक प्रदूषण है। जबकि भारतीय सेफ्टी लिमिट से 6 गुना व डब्ल्यूएचओ के तय मानकों से 14 फीसदी अधिक प्रदूषण है।
समारोह से ठीक तीन दिन पहले ग्रीनपीस नाम संस्था ने बराक ओबामा के दौरे के आसपास के इलाकों का प्रदूषण जांचा तो प्रदूषण कई गुना ज्यादा होने की पुष्टि हुई।
ग्रीन पीस की मधुलिका के मुताबिक, सर्वे जनपथ, हैदराबाद हाउस, कनॉट प्लेस, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, राजघाट समेत लोधी गार्डन में किया गया था।
ओबामा बीस मिनट लेंगे शास्त्रीय नृत्य का आनंद
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने से पहले शास्त्रीय नृत्यों के रूप में भारतीय संस्कृति का आनंद भी लेंगे।
25 जनवरी को ओबामा के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें सांस्कृतिक संस्था सहर की ओर से बीस मिनट के पांच शास्त्रीय नृत्यों की प्रस्तुति होगी।
वर्ष 2010 में सहर ने बराक ओबामा की भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति भवन में प्रस्तुति दी थी। ओबामा पत्नी मिशेल के साथ रविवार को भारत पहुंच रहे हैं।
ऋग्वेद के मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ
उनके आतिथ्य सत्कार में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ ऋग्वेद के मंत्रोच्चार के साथ होगा। संस्था के संस्थापक और निदेशक संजीव भार्गव ने कहा कि किसी देश की संस्कृति और भाषा ही है जो उसे एक अलग पहचान देती है।
ऋग्वेद की स्तुति के बाद कथक, मणिपुरी, ओडिशी, भरतनाट्यम तथा कथकली नृत्य की छोटी-छोटी प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्त्रस्म का समापन किया जाएगा। कार्यक्रम की कोरियोग्राफी पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त नृत्यांगना माधवी मुद्गल ने की है।