Delhi New Lieutenant Governor: नए उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना गुरुवार को लेंगे शपथ, जानें उनका कानपुर से क्या है नाता?
उप-राज्यपाल कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर रोड स्थित राजनिवास में गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान नए उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। वह दिल्ली के 22 वें उप-राज्यपाल के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के नए उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना औपचारिक तौर पर 26 मई से कार्यभार संभालेंगे। राजनिवास में सुबह करीब 11 बजे सक्सेना शपथ ग्रहण करेंगे। दिल्ली के पूर्व एलजी अनिल बैजल के इस्तीफे के बाद विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का नया उपराज्यपाल चुना गया है। सक्सेना कॉरपोरेट जगत से दिल्ली के उपराज्यपाल का पद संभालने वाले पहले व्यक्ति हैं।
उप-राज्यपाल कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, राजपुर रोड स्थित राजनिवास में गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान नए उप-राज्यपाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश उन्हें 22 वें उप-राज्यपाल के तौर पर शपथ दिलाएंगे। आमंत्रित अतिथियों में दिल्ली के मुख्यमंत्री समेत दिल्ली कैबिनेट, विधानसभा अध्यक्ष, मुख्य सचिव, दिल्ली के सभी सांसद और राज्यसभा सदस्यों सहित प्रमुख नौकरशाह भी मौजूद रहेंगे। पद की गोपनीयता की शपथ लेने के बाद दिल्ली की बेहतरी के लिए निर्णय लेना शुरू करेंगे। दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है जिसमें विधानसभा भी है। कानून-व्यवस्था, जमीन, पुलिस एवं सेवाएं उप-राज्यपाल के द्वारा केंद्र सरकार के मातहत आती हैं। दिल्ली विकास प्राधिकरण के उप-राज्यपाल अध्यक्ष भी होते है।
दिल्ली के नए उप-राज्यपाल ने कानपुर विवि. से पूरी की है पढ़ाई
दिल्ली के नए उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना खादी और ग्रामोद्योग आयोग में चेयरमैन के रूप में कार्य करने का भी अनुभव रखते हैं। उन्होंने कई प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। पद्म अवॉर्ड्स के पैनल में भी अपनी भूमिका निभाई है। उनका जन्म 23 मार्च 1958 में हुआ था। अपनी पढ़ाई कानपुर विश्वविद्यालय से पूरी की है। 1991 में नॉन प्रॉफिटेबल सामाजिक संगठन नेशनल काउंसिल फॉर सिविल लिबर्टीज की स्थापना की।
उत्तर प्रदेश के एक शिक्षित और प्रतिष्ठित कायस्थ परिवार में जन्मे सक्सेना ने 1981 में कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और पायलट लाइसेंस प्राप्त किया। 5 मार्च 2021 को भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए राष्ट्रीय समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था। लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कृत हुए थे। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की शासी परिषद के सदस्य के रूप में नामित किया गया था। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से भी संबंधित रहे है।