फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's markets are buzzing with activity during the wedding season, people are shopping heavily

Delhi: चूड़ा, मेकअप व कपड़ों की चमक से कारोबारियों की चांदी, शादी सीजन में जमकर खरीदारी कर रहे लोग

Fri, 06 Dec 2024 08:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 06 Dec 2024 08:36 AM IST
सार

सदर बाजार, लक्ष्मी नगर, करोल बाग, जनपथ समेत अन्य दूसरे बाजारों में चूड़ियों व कपड़ों के अलावा जूते-चप्पल, कॉस्मेटिक, गहने समेत शादी-विवाह से जुड़े उत्पादों की खूब मांग है। लोग यहां से साड़ियां, कपड़े, मैचिंग कड़े, हार व चूड़ियां छांटते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi's markets are buzzing with activity during the wedding season, people are shopping heavily
दिल्ली के कनॉट प्लेस में शादी के सीजन के चलते कपड़ों की खरीदारी के लिए दुकानों में जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादियों के सीजन में राजधानी के बाजार गुलजार हैं। चाहे दुल्हन के लिए लहंगा हो या दूल्हे के लिए नोटों हार हो या फिर बरातियों के कोट-पेंट व कपड़े सभी लंबी रेंज में बाजारों में उपलब्ध हैं। इसके चलते चूड़ा, मेक-अप व कपड़ों के कारोबारियों की चांदी लौट आई है।

विज्ञापन


मोहल्ला बाजार से लेकर थोक बाजार हर जगह लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। रोजाना करीब 50-60 हजार लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। सदर बाजार, लक्ष्मी नगर, करोल बाग, जनपथ समेत अन्य दूसरे बाजारों में चूड़ियों व कपड़ों के अलावा जूते-चप्पल, कॉस्मेटिक, गहने समेत शादी-विवाह से जुड़े उत्पादों की खूब मांग है। लोग यहां से साड़ियां, कपड़े, मैचिंग कड़े, हार व चूड़ियां छांटते नजर आ रहे हैं। इसके चलते कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन


सदर बाजार जैन बेंगल से राजीव जैन ने बताया कि अभी कांच व मेटल की चूड़ियां महिला खरीदारों की पहली पसंद बनी हुई हैं। उनके यहां चूड़ा व कलीरा की काफी मांग है। ऑर्डर इतने अधिक हैं कि वह कई फोन वाले ऑर्डर को अटेंड भी नहीं कर पा रहे हैं। चूंकि आजकल मैचिंग सिस्टम का चलन है, 700 रुपये प्रति चूड़ा के साथ 300 रुपये प्रति जोड़ा कलीरा बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह गंभीर स्टोर से सनी गंभीर ने बताया कि उनकी दुकान पर बेल्ट और पर्स खूब बिक रहे हैं। वह हंसते हुए कहते हैं कि बेल्ट मजबूत, इससे रिश्ते और भी मजबूत होंगे। उनके यहां से ज्यादातर खरीदार कपड़े से मैच करने के लिए भूरी या काली बेल्ट ले जा रहे हैं। इस सीजन में नए कपड़े सिलवाने वालों की बेल्ट पहली पसंद बनी हुई है। थोक में इसकी कीमत 250 से लेकर 700 रुपये तक तय की गई है। जबकि पर्स 50 से 110 रुपये में मिल रहे हैं।

मजबूत बेल्ट से रिश्तों में आएगी मजबूती
इसी तरह गंभीर स्टोर से सनी गंभीर ने बताया कि उनकी दुकान पर बेल्ट और पर्स खूब बिक रहे हैं। वह हंसते हुए कहते हैं कि बेल्ट मजबूत, इससे रिश्ते और भी मजबूत होंगे। उनके यहां से ज्यादातर खरीदार कपड़े से मैच करने के लिए भूरी या काली बेल्ट ले जा रहे हैं। इस सीजन में नए कपड़े सिलवाने वालों की बेल्ट पहली पसंद बनी हुई है। थोक में इसकी कीमत 250 से लेकर 700 रुपये तक तय की गई है। जबकि पर्स 50 से 110 रुपये में मिल रहे हैं।


रेहड़ी-पटरी से खरीदारों को समस्या
सरोजिनी नगर मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने बताया कि शादियों के चलते वीकेंड पर करीब एक लाख और रोजाना 50-60 हजार लोग आ रहे हैं। लेकिन रेहड़ी-पटरी खरीदारों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। मेट्रो स्टेशन से निकलते ही उनको लगता है कि बाजार शुरू हो गया है। इससे बाजार की ब्रॉडिंग पर असर पड़ रहा है और खरीदारों को सही उत्पाद नहीं मिल रहे हैं। उनके यहां कपड़े, पगड़ी, नोटों का हार, जींस-पैंट आदि को खरीदने के लिए भीड़ उमड़ रही है। अशोक ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते बाजार के 21 में से 19 रास्ते बंद हैं, इस कारण लोग और परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed