फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's ITI performance improved in terms of placement

Delhi: प्लेसमेंट में आईटीआई का प्रदर्शन हुआ बेहतर, 10 हजार से ज्यादा को मिली नौकरी

Thu, 25 Jan 2024 08:26 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 25 Jan 2024 08:26 AM IST
सार

दिल्ली के इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (आईटीआई) का प्लेसमेंट के मामले में अच्छा प्रदर्शन हुआ। 19 आईटीआई के 14.8 हजार छात्रों में से 10.7 हजार छात्रों को नौकरी मिली है।

विज्ञापन
Delhi's ITI performance improved in terms of placement
नौकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्रों की प्लेसमेंट के मामले में दिल्ली के इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (आईटीआई) का प्रदर्शन इस बार बेहतर रहा है। 2023-24 में आईटीआई के 72% से अधिक छात्रों ने प्लेसमेंट हासिल की है। 19 आईटीआई के 14.8 हजार छात्रों में से 10.7 हजार छात्रों को विभिन्न कंपनियों में नौकरी मिली है।

विज्ञापन


बड़ी संख्या में छात्रों ने स्वरोजगार को भी चुना
आईटीआई विवेक विहार और आईटीआई धीरपुर प्लेसमेंट के मामले में अव्वल साबित हुए हैं। दोनों में क्रमशः 97% व 94% छात्रों ने प्लेसमेंट हासिल की है। धीरपुर आईटीआई में 1950 छात्रों में से 1800 से अधिक छात्रों ने देश की प्रसिद्ध कंपनियों में प्लेसमेंट हासिल की। इनमें हीरो, एलजी, एलएनटी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा ग्रुप इत्यादि कंपनियां शामिल हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली सरकार द्वारा संचालित 19 आईटीआई में 13 को-एड और 6 महिला आईटीआई हैं। इस सफलता पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा है कि केजरीवाल सरकार आईटीआई में वर्ल्ड क्लास टेक्निकल एजुकेशन और शानदार प्लेसमेंट इकोसिस्टम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की प्लेसमेंट में हुआ इजाफा इसी का परिणाम है। दिल्ली सरकार टेक्निकल एजुकेशन को इंडस्ट्री की मांग के साथ जोड़कर काम कर रही है। प्लेसमेंट के लिए एक रणनीति अपनाई है, जिसका लक्ष्य शिक्षा और इंडस्ट्री को एक साथ लाना और छात्रों को करिअर सर्विसेज, सीखने के मौके, उद्यमिता सहयोग के साथ प्लेसमेंट के लिए तैयार करना है।

दिल्ली सरकार ने अपनाई प्लेसमेंट रणनीति
- मजबूत स्किल एजुकेशन बेस तैयार करने पर फोकस, शिक्षकों को टीओटी कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा।
- इंडस्ट्री विजिट, इंटर्नशिप और प्रशिक्षण से छात्रों को जरूरी अनुभव देना, स्थानीय इंडस्ट्री के साथ पार्टनरशिप बनाने पर फोकस।
- बायोडाटा बनाना, इंटरव्यू की तैयारी और सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनिंग।
- बाजार की मांग के लिहाज से तालमेल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed