{"_id":"5e51cc658ebc3ef4025a136e","slug":"delhi-s-education-minister-sisodia-spent-time-with-children-in-happiness-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने हैपीनेस क्लास में बच्चों संग बिताया वक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने हैपीनेस क्लास में बच्चों संग बिताया वक्त
Sun, 23 Feb 2020 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 23 Feb 2020 06:20 AM IST
विज्ञापन
मंत्रीजी की क्लास...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद मनीष सिसोदिया शनिवार सुबह पांडव नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में पहुंचे। यहां उन्होंने हैपीनेस क्लास में बच्चों के साथ कुछ वक्त बिताया।
विज्ञापन
हंसी-ठिठोली के बीच पढ़ाई करते बच्चों के साथ सिसोदिया ने बातचीत भी की। शिक्षा मंत्री ने कहा कि तीसरी बार दिल्ली का शिक्षा मंत्री बनने के बाद स्कूल का उनका पहला दौरा है। बच्चों के साथ हैपीनेस क्लास में बेहतरीन सुबह बिताई। सिसोदिया के मुताबिक, जब हैपीनेस क्लास की तारीफ होती है तो खुशी मिलती है। बच्चे पढ़ाई पर फोकस कर रहे हैं। साथ ही अच्छा इंसान बनने की तरफ भी आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिल्ली के शिक्षा मॉडल का डंका अमेरिका तक में बज रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप एक सरकारी स्कूल में 25 फरवरी को पहुंचने वाली हैं। मेलानिया की अगवानी करने वालों की सूची से सिसोदिया के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सिसोदिया ने कहा कि राष्ट्रीय के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस क्लास की चर्चा हो रही है। अमेरिकी दूतावास की तरफ से मेलानिया ट्रंप के लिए एक रिक्वेस्ट आई थी। दिल्ली सरकार ने इसका स्वागत किया। कुछ स्कूलों की व्यवस्थाएं देखी गई हैं। हालांकि, सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने इससे आगे की जानकारी साझा करने से इंकार किया। साथ ही बताया कि भारत सरकार इस दिशा में काम कर रही है।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि क्लास में मेडिटेशन कराया जाता है। भावात्मक कहानियां सुनाई जाती हैं। इससे बच्चों में अपने अभिभावकों, दोस्तों, आसपास के माहौल के प्रति सकारात्मक सोच व सौहार्द की भावना आ रही है। इसे नर्सरी से 8वीं कक्षा के छात्रों के लिए वैज्ञानिक रूप से डिजाइन किया गया है।