फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's Dwarka court receives bomb threat, search underway

Delhi Bomb Threat: द्वारका कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया पूरा परिसर; तलाशी जारी

Wed, 16 Apr 2025 01:34 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 16 Apr 2025 01:34 PM IST
सार

दिल्ली के द्वारका कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस बल और बम निरोधक दस्ता फिलहाल मौके पर है।

विज्ञापन
Delhi's Dwarka court receives bomb threat, search underway
एसओजी ने तीन संदिग्ध पकड़े (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के द्वारका कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह द्वारका अदालत में बम की धमकी मिलने के बाद उसे खाली करा लिया गया और तलाशी अभियान शुरू किया गया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुबह करीब 10.50 बजे पीसीआर को कॉल मिली। जिसमें बताया गया कि द्वारका कोर्ट को बम की धमकी वाला ईमेल मिला है। अधिकारी ने बताया कि ईमेल मंगलवार देर रात  मिला और कोर्ट अधिकारियों ने बुधवार सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


बम की धमकी की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई। उन्होंने तुरंत पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया। और बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। हालांकि, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, द्वारका कोर्ट में बुधवार सुबह बम की धमकी मिली। जिसके बाद न्यायिक कार्यवाही रोक दी गई और न्यायालय कक्ष खाली करा दिए गए। मंगलवार देर रात धमकी मिलने के बाद न्यायाधीश न्यायालय कक्ष से चले गए और सुरक्षाकर्मियों ने पक्षकारों और वकीलों को बाहर जाने को कहा। बार के सदस्यों ने वकीलों और पक्षकारों से शांत रहने और न घबराने की अपील की।

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि अदालत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को मंगलवार रात तीन बजकर 11 मिनट पर एक ईमेल मिला था, जिसमें अदालत परिसर में बम रखे होने की सूचना दी गई थी। अधिकारी ने बताया कि अदालत ने बुधवार सुबह करीब 10 बजकर 50 मिनट पर पुलिस को फोन किया। सूचना के बाद बम निरोधक दस्ते को घटनास्थल पर भेज दिया गया और सभी जगह तलाशी अभियान चलाया गया।


पुलिस के एक बयान के अनुसार, ई-मेल भेजने वाले ने कहा था कि अदालत में आरडीएक्स विस्फोटक रखा गया है। बयान में कहा गया कि धमकी मिलने पर स्थानीय पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी तथा बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) तुरंत अदालत परिसर पहुंच गए थे। हालांकि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: National Herald Case: ईडी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed