फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi AQI: Delhi Air Quality Index Quality Started Deteriorating

Air Pollution: दिल्लीवासियों पर प्रदूषण की मार, खराब होने लगी वायु गुणवत्ता; आसमान में छाई धुंध

Sat, 21 Oct 2023 10:34 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 21 Oct 2023 10:34 AM IST
सार

Delhi NCR AQI Level: दिल्ली में शुक्रवार को 16 इलाकों में हवा खराब श्रेणी और 15 इलाकों में मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। इसके साथ ही एनसीआर में फरीदाबाद का सर्वाधिक सूचकांक दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Delhi AQI: Delhi Air Quality Index Quality Started Deteriorating
आनंद विहार का दृश्य - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी में हवाओं की दिशा व मौसम के बदलने के साथ वायु गुणवत्ता खराब होने लगी है। शुक्रवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 195 दर्ज किया गया, जोकि मध्यम श्रेणी है। वहीं, बृहस्पतिवार के मुकाबले एक दिन में 74 सूचकांक की वृद्धि हुई।

विज्ञापन


वहीं, 16 इलाकों में हवा खराब श्रेणी और 15 इलाकों में मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। इसके साथ ही एनसीआर में फरीदाबाद का सर्वाधिक सूचकांक दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के मुताबिक हवा की दिशा बदलने के साथ ही पराली का धुआं दिल्ली में पहुंचने लगेगा इससे प्रदूषण खराब होगा। आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'खराब' श्रेणी में पहुंच गया है।
विज्ञापन


16 इलाकों में खराब रही हवा
सीपीसीबी के मुताबिक, दिल्ली में 16 इलाकों में खराब हवा दर्ज की गई। जिसमें न्यू मोती बाग में सबसे अधिक एक्यूआई 274 दर्ज किया गया। वहीं, आनंद विहार में 239, बवाना में 277, बुराड़ी क्रॉसिंग में 258, द्वारका सेक्टर-8 में 246, जहांगीरपुरी में 238, मुंडका में 247, एनएसआईटी द्वारका में 210, नेहरु नगर में 218, पंजाबी बाग में 207 समेत कई इलाकों में हवा खराब रही। इसके साथ ही जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास 169, शादीपुर में 145, मंदिर मार्ग में 170 व आईटीओ में 182 समेत 15 इलाकों में एक्यूआई मध्यम श्रेणी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed