फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi’s air quality severe for third day, mild rain adds to pollution woes

दिल्ली में तीसरे दिन भी वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’, हल्की बारिश से नहीं घटा प्रदूषण

Wed, 12 Dec 2018 03:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Dec 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
Delhi’s air quality severe for third day, mild rain adds to pollution woes
- फोटो : PTI

राष्ट्रीय राजधानी में तीसरे दिन भी लगातार वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई और हल्की बारिश के कारण प्रदूषण की समस्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 413 दर्ज किया।

विज्ञापन


एक्यूआई सूचकांक वायु गुणवत्ता 0-50 के बीच ‘अच्छी’ मानी जाती है। 51 से 100 के बीच यह ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच ‘सामान्य’, 201-300 के बीच ‘खराब’, 301-400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401-500 के बीच इसे ‘गंभीर’ माना जाता है।
विज्ञापन


सोमवार को एक्यूआई 412 और मंगलवार को 415 दर्ज की गई थी। विशेषज्ञों के अनुसार वायु गुणवत्ता इतनी ‘गंभीर’ थी कि स्वस्थ लोगों को भी सांस लेने में तकलीफ हुई और डॉक्टरों ने शारीरिक गतिविधि भी कम करने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद और नोएडा में भी वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रही। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार गाजियाबाद में एक्यूआई 429 दर्ज किया गया, जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है। फरीदाबाद में भी वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रही।

उसके अनुसार दिल्ली में 29 इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही और आठ इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई। उसने कहा कि पीएम2.5 स्तर 257 और पीएम 10 स्तर 423 दर्ज किया गया।

केन्द्र संचालित वायु गुणवत्ता प्रणाली और मौसम अनुमान (सफर) ने कहा कि हल्की बारिश के कारण वायु गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई है। सफर ने कहा, ‘‘तापमान में गिरावट आई है और हवा में अच्छी-खासी नमी है।

नमी भरी वायु दिल्ली के कम तापमान वाले सतह से गुजर रही है और शांत हवाएं प्रदूषकों को छितराव करने से रोक रही है।’’ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले दो दिन तक वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ बनी रहेगी। तेज हवाएं चलने के बाद ही स्थिति में सुधार की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed