फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi s air quality remains in poor category AQI recorded at 205

Delhi AQI: खराब श्रेणी में हवा बरकरार, 205 रहा एक्यूआई, रविवार तक मध्यम श्रेणी में पहुंच सकती है हवा

Fri, 18 Apr 2025 12:53 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 18 Apr 2025 12:53 AM IST
सार

सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 169 दर्ज किया गया, जोकि हवा की मध्यम श्रेणी है।

विज्ञापन
Delhi s air quality remains in poor category  AQI recorded at 205
दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में हवा की दिशा बदलने से हवा खराब श्रेणी में बरकरार है। बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 204 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। इसमें बुधवार की तुलना में 16 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि रविवार तक हवा मध्यम श्रेणी में पहुंच सकती है। वहीं, बृहस्पतिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। शुक्रवार को हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा से 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है। शनिवार को हवा पश्चिम दिशा से 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने का अनुमान है। इसके अलावा, रविवार को हवा पश्चिम दिशा से 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है।
विज्ञापन


सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 169 दर्ज किया गया, जोकि हवा की मध्यम श्रेणी है। वहीं, गाजियाबाद में एक्यूआई सबसे कम दर्ज हुआ। यहां एक्यूआई 163 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। वहीं, गुरुग्राम में 168 और ग्रेटर नोएडा में 164 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed