फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi s air is most polluted AQI recorded at 378

Delhi-NCR Weather News: राजधानी की हवा सर्वाधिक प्रदूषित, एक्यूआई 378 दर्ज किया गया, कल और गिरेगा पारा

Wed, 13 Dec 2023 07:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 13 Dec 2023 07:24 PM IST
सार

एनसीआर में दिल्ली की हवा सर्वाधिक प्रदूषित रही। एक्यूआई 378 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी है। सुबह से ही धुंध के साथ कोहरा देखने को मिला। वहीं, 20 इलाकों में हवा बेहद खराब व एक इलाके में खराब श्रेणी में रही।

विज्ञापन
Delhi s air is most polluted AQI recorded at 378
दिल्ली की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में हवा की गति कम होने से प्रदूषण में बढ़ोतरी दर्ज की गई। स्थानीय कारणों और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। बुधवार को 12 इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में रही, यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार दर्ज किया गया। एनसीआर में दिल्ली की हवा सर्वाधिक प्रदूषित रही। एक्यूआई 378 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी है। सुबह से ही धुंध के साथ कोहरा देखने को मिला। वहीं, 20 इलाकों में हवा बेहद खराब व एक इलाके में खराब श्रेणी में रही।

विज्ञापन


भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति छह से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रही। गुरुवार को हवा पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति छह से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने के आसार है। सुबह के समय धुंध व कोहरा छाने की आशंका है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। शुक्रवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेंगी। इस दौरान हवा की चाल चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को 12 इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें वजीरपुर में सबसे अधिक सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 430 रहा। नेहरू नगर में 428, जहांगीरपुरी में 426, विवेक विहार में 423, आनंद विहार में 419 व अशोक विहार में 415 सूचकांक दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी है। साथ ही, 20 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें अलीपुर में 399, आईटीओ में 394, ओखला फेज 2 में 392, सोनिया विहार में 390, मंदिर मार्ग में 384 व शादीपुर में 382 सूचकांक दर्ज किया गया। एक इलाके में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। यहां आया नगर में 271 सूचकांक दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी है। 

एनसीआर में दिल्ली की हवा रही सबसे अधिक प्रदूषित
एनसीआर में दिल्ली का एक्यूआई सबसे अधिक दर्ज किया गया। इसके बाद फरीदाबाद में 300, गाजियाबाद में 314, नोएडा में 318, ग्रेटर नोएडा में 333 व गुरुग्राम में 260 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन

7.4 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान, कल और गिरेगा पारा
दिल्ली-एनसीआर में कोहरे के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। ऐसे में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। दोपहर के समय धूप कम खिल रही है और सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है। बुधवार को सुबह धुंध व कोहरे की मोटी चादर छाई नजर आई। इससे दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। न्यूनतम तापमान सामान्य 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कुछ इलाकों में तो न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री से नीचे रहा।

उधर, औसत अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी होने से दिल्ली में कड़ाके की सर्दी दस्तक दे देगी। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 7.1, रिज में 9 और आया नगर में 8.6, मुंगेशपुर में 8.1, जफरपुर में 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, नरेला में अधिकतम तापमान 26.2, पीतमपुरा में 25.6, स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री के करीब रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed