फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Ruin in aap and bjp wrestling says sheila dixit

आप व भाजपा की नूरा कुश्ती में दिल्ली बर्बाद : शीला दीक्षित

Sun, 17 Feb 2019 10:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 17 Feb 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Delhi Ruin in aap and bjp wrestling says sheila dixit
शीला दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी व भाजपा की नूरा कुश्ती के चलते दिल्ली बर्बाद हो रही है। यहां की हालत दयनीय है। दिल्ली की सड़कों की स्थिति बेहद ही जर्जर है इसके लिए दिल्ली सरकार जिम्मेदार है तो जगह जगह कूड़े के ढेर की जिम्मेदार स्थानीय निकाय है। यह बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहीं।  

विज्ञापन


रविवार को प्रदेश कांग्रेस की तरफ से नजफगढ़ व तिलक नगर जिला कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शुरू होने के पूर्व आत्मघाती आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। श्रद्धांजलि देने के बाद शीला दीक्षित ने जमकर आम आदमी पार्टी व भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया कांग्रेस पार्टी के इतिहास को जानती है। कांग्रेस सत्ता में थी तब हमने दिल्ली का विकास किया। कांग्रेस सत्ता में वापस आई तो  दिल्ली को फिर से दुनिया में सबसे सुंदर और विकसित राज्य बनाएंगे। जनता से किए गए वायदों को हम निभाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो कई वादे किए, लेकिन सभी खोखले दावे साबित हुए। ना तो काला धन वापस आया और ना ही किसी के खाते में पैसा ही आया। किसानों के वोट हासिल करने के लिए उनसे भी झूठे वायदे करके उन्हें धोखा दिया गया। आज दिल्ली और देश को कांग्रेस पार्टी की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


इतिहास गवाह है कि जब-जब देश में कांग्रेस कमजोर हुई है तो आम आदमी का जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है और लोकतंत्र खतरे में आ जाता है। मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जनता त्रस्त हो गई है। दिल्लीवासी दिल्ली की सत्ता में भी बदलाव चाहते है। हम सबको जन अभियान चलाते हुए घर-घर  पहुंचकर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सोच और विचारों से अवगत कराना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आप राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक परिवार है: दिलीप पांडेय 

Delhi Ruin in aap and bjp wrestling says sheila dixit
dilip pandey - फोटो : फाइल फोटो
आम आदमी पार्टी राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार है। इस परिवार हर उस व्यक्ति का स्वागत किया जाता है तो सकारात्मक राजनीति करना चाहते हैं। दिल्ली सरकार आम आदमी व आम औरतों की सरकार है। इसके दर्जनों प्रमाण है। दिल्ली के सरकारी स्कूल, स्वास्थ्य व्यवस्था, सस्ती बिजली, फ्री पानी इसका बेहतर उदाहरण है। आप से जुड़ना सिर्फ सियासत करना नहीं है, समाज की सेवा करना है। यह बातें आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडेय ने युवा चर्चा सम्मेलन में कहीं। 

रविवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा में युवाओं के साथ चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमल विहार में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। गौरव आर्य, हिमांशु ठाकुर समेत कई युवओं ने इस मौके पर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पांडेय ने कहा कि हमें यकीन है कि युवाओं के पार्टी में शामिल होने से भाजपा को हम आगामी चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed