{"_id":"65df05e6fcd232284004f504","slug":"delhi-rouse-avenue-court-held-aap-mla-prakash-jarwal-guilty-in-doctor-suicide-case-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: कोर्ट ने आत्महत्या के मामले में आप विधायक प्रकाश जारवाल को ठहराया दोषी; शहजाद पूनावाला ने साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: कोर्ट ने आत्महत्या के मामले में आप विधायक प्रकाश जारवाल को ठहराया दोषी; शहजाद पूनावाला ने साधा निशाना
Wed, 28 Feb 2024 06:07 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 28 Feb 2024 06:07 PM IST
सार
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में आप विधायक प्रकाश जारवाल को दोषी करार दिया है।
विज्ञापन
आप विधायक प्रकाश जारवाल
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में आप विधायक प्रकाश जारवाल को दोषी करार दिया है। इस मामले पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
#WATCH | Rouse Avenue Court in Delhi convicts AAP MLA Prakash Jarwal in a case of suicide by a doctor.
विज्ञापन
BJP's national spokesperson Shehzad Poonawalla says, "Today, AAP doesn't mean 'Aam Aadmi Party'. It means 'Anarchist Aapradhik Party'. He has been convicted for not only… pic.twitter.com/hhOKbRpkBRविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 28, 2024
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, आज आप का मतलब आम आदमी पार्टी नहीं है, बल्कि इसका मतलब अराजकतावादी अपराधिक पार्टी है। उन्हें न सिर्फ आत्महत्या के लिए उकसाने, बल्कि जबरन वसूली के आरोप में भी दोषी ठहराया गया है। इसका मतलब साफ है कि आप का चरित्र आपराधिक पृष्ठभूमि का है।
शहजाद पूनावाला ने कहा कि प्रकाश जारवाल अपनी पार्टी के पहले नेता नहीं हैं, जिन्हें दोषी ठहराया गया है। इसलिए अपराध करना और अराजकता फैलाना उनका चरित्र बन गया है। भ्रष्टाचार के मामले में तलब होने पर अरविंद केजरीवाल उनके सामने पेश होने के बजाय पीड़ित होने का कार्ड खेलते हैं।
प्रदेश भाजपा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी भ्रष्ट प्रवृति वाले लोगों की शरणस्थली बन गई है। आप विधायक प्रकाश जरवाल को न्यायालय ने हत्या का दोषी ठहराया है। इससे पार्टी का भ्रष्ट चेहरा दिल्ली वालों के सामने आ गया है। भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री से ना केवल जारवाल बल्कि जेल में बंद मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, अमानुल्लाह खां समेत अन्य विधायकों की सदस्यता खत्म करने की मांग की है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विधायक प्रकाश जारवाल दक्षिण दिल्ली में टैंकर माफिया के संरक्षक हैं। 2021 में उनके विधानसभा क्षेत्र के एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली थी। डॉक्टर ने एक पत्र लिखा था जिसमें उनपर आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न का दोषी ठहराया था। इसके बाद जारवाल जेल में रहे। फिलहाल जमानत पर है। भाजपा लगातार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस अपराधिक छवि वाले विधायक पर कार्रवाई की मांग करती रही पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने इस भ्रष्ट नवरत्न पर कोई कार्रवाई नहीं की। सचदेवा ने कहा है कि संबंधित न्यायालय ने जारवाल को हत्या का दोषी करार दिया है जिसके बाद अब उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म होना तय है।
नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपराधियों को पनाह देती है। जब जारवाल का मामला सामने आया था, उस समय भी भाजपा ने विरोध किया। उस वक्त भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने विधायक के बचाव में खड़े दिखें। जारवाल का बचाव करने के लिए अब उन्हें माफी मांगनी चाहिए। भाजपा मांग करती है कि अरविंद केजरीवाल अविलंब ना सिर्फ विधायक प्रकाश जारवाल को बल्कि अमानुल्लाह खां, मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन, सोमनाथ भारती, अखिलेश त्रिपाठी, संजीव झा को विधानसभा से निष्कासित करें।