फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi rohini double murder man stabs his wife daughter in law in suspicion of illicit relationship

दिल्ली के रोहिणी में डबल मर्डरः शिक्षक ने अपनी पत्नी और बहू को उतारा मौत के घाट, अवैध संबंध की आशंका

Fri, 06 Dec 2019 01:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 06 Dec 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
delhi rohini double murder man stabs his wife daughter in law in suspicion of illicit relationship
शख्स ने पत्नी और बहू को उतारा मौत के घाट - फोटो : अमर उजाला

रोहिणी इलाके में शुक्रवार तड़के एक बुजुर्ग ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर बहू और पत्नी की हत्या कर दी। बीच बचाव में आए अपने छोटे बेटे पर भी चाकू से हमला किया, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया। आरोपी को अपनी पत्नी और बहू के चरित्र पर शक था। 

विज्ञापन


बेटे ने बुजुर्ग को कमरे में बंद कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। बुजुर्ग का बड़ा बेटा गौरव आईबीएम कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और सिंगापुर में कार्यरत है। वहीं छोटा बेटा भी साफ्टवेयर इंजीनियर है और सैप बंगलूरू में काम करता है। बृहस्पतिवार रात वह दिल्ली आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी सेवानिवृत्त शिक्षक है।   
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि आरोपी की पहचान सतीश चौधरी (64) के रूप में हुई है। जबकि उसकी मृत पत्नी की शिनाख्त स्नेहलता (62) और बहू की प्रज्ञा चौधरी(35) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश अपनी पत्नी, बहू और चार साल की पोती आरोही और एक साल के पोते आर्यन के साथ रोहिणी सेक्टर- चार स्थित शिव अपार्टमेंट में रहता था। सतीश निजी स्कूल से सेवानिवृत्त शिक्षक था जबकि उसकी पत्नी डीटीसी से सेवानिवृत्त हुई थी। बहू ने कुछ दिन पहले एयर होस्टेस की नौकरी छोड़कर घर पर रहती थी।

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे पुलिस को एक बुजुर्ग द्वारा अपनी पत्नी और बहू को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला, उसकी बहू और बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने सास-बहू को मृत घोषित कर दिया। जबकि कमरे में बंद आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सतीश ने बताया कि उसे अपनी पत्नी और बहू के चरित्र पर शक था इसलिए उसने दोनों पर चाकू से हमला किया है। उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। छानबीन में पता चला कि उसने अपनी पत्नी को एक चाकू मारा है जबकि बहू पर चाकू के दर्जनों वार किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed