{"_id":"660dbfc7a33178f0330fc0aa","slug":"delhi-robbery-was-committed-35-years-ago-now-75-year-old-accused-arrested-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : 35 साल पहले डाली थी डकैती, अब 75 साल का आरोपी पप्पू गिरफ्तार; गिरोह के दो लोगों की पुलिस को अब भी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : 35 साल पहले डाली थी डकैती, अब 75 साल का आरोपी पप्पू गिरफ्तार; गिरोह के दो लोगों की पुलिस को अब भी तलाश
Thu, 04 Apr 2024 05:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 04 Apr 2024 05:08 AM IST
सार
आरोपी की पहचान किशनपाल उर्फ कुशलपाल उर्फ पप्पू उर्फ ठाकुर (75) के रूप में हुई है। किशनपाल ने सात अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालकाजी में वर्ष 1989 में कारोबारी के घर डकैती डालने वाले एक आरोपी को शाहदरा थाना पुलिस ने 35 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान किशनपाल उर्फ कुशलपाल उर्फ पप्पू उर्फ ठाकुर (75) के रूप में हुई है। किशनपाल ने सात अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। एक आरोपी की मृत्यु हो गई थी जबकि किशनपाल फरार था। शाहदरा जिला पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना कालकाजी थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी के अनुसार, शाहदरा थाना प्रभारी कन्हैया लाल यादव को खबर मिली थी कि डकैती का आरोपी कायमगंज, फर्रुखाबाद में छिपा है। फौरन हवलदार गजेंद्र कुमार और सचिन कुमार की टीम को कायमगंज भेज दिया गया। कई दिनों की पड़ताल के बाद टीम ने आरोपी को गंगा दरवाजे से दबोच लिया।
विज्ञापन
शुरुआत में आरोपी वारदात में अपना हाथ होने की बात से इंकार करने लगा, लेकिन बाद में टूट गया। आरोपी ने बताया कि यूपी रोडवेज के एक कंडक्टर की सूचना पर वारदात को अंजाम दिया था। मामला दर्ज होने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने वर्ष 1995 में उसे भगोड़ा करार दे दिया था। आरोपी परिवार के साथ कायमगंज में छिपकर रह रहा था। पुलिस गिरोह के दो और साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन