फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi robbery cash and mobile theft cock also

दिल्ली में अजीबो-गरीब लूटपाट, नकदी और मोबाइल के साथ बदमाश मुर्गे लेकर हुए फरार

Fri, 08 Nov 2019 05:30 PM IST
Trainee Trainee न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 08 Nov 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
Delhi robbery cash and mobile theft cock also
cock - फोटो : file photo

समयपुर बादली इलाके में लूटपाट की एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। कार सवार बदमाशों ने एक मीट कारोबारी को गोली मारने की धमकी देकर उसके दुकान में लूटपाट की और जाते-जाते मुर्गे भी अपने साथ लूट कर ले गए। 

विज्ञापन


कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है और कारोबारी के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार रिजवान कुरैशी सपरिवार एमसीडी कॉलोनी समयपुर बादली में रहता है। उसकी सिरसपुर बाजार में मीट की दुकान है। 
विज्ञापन


गुरुवार की रात वह दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान तीन बदमाश उसकी दुकान में घुस गए। बदमाशों के हाथ में पिस्टल थे। बदमाशों ने रिजवान को गल्ले से रुपये निकालकर देने के लिए कहा। रिजवान के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश जबरदस्ती उसके पेंट के जेब से 20 हजार रुपए और उसका मोबाइल फोन निकाल लिया। जबकि एक अन्य बदमाश ने उसके गल्ले से दस हजार रुपये निकाल लिए।जाते-जाते बदमाश उसकी दुकान से तीन मुर्गे भी लेकर वैगन आर कार पर बैठकर फरार हो गए।


रिजवान ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौका मुआयना और पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिजवान के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed