{"_id":"5e80de728ebc3e75df7557cf","slug":"delhi-rml-entire-team-treating-corona-isolated-advised-to-stay-in-homes-for-two-weeks","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएमएल में कोरोना का इलाज करने वाली पूरी टीम को किया पृथक, दो सप्ताह के लिए घरों में रहने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएमएल में कोरोना का इलाज करने वाली पूरी टीम को किया पृथक, दो सप्ताह के लिए घरों में रहने की सलाह
Sun, 29 Mar 2020 11:14 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 29 Mar 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
आरएमएल अस्पताल
- फोटो : Social Media
दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में कोरोना वायरस का उपचार करने वाली पूरी टीम को पृथक कर दिया है। रविवार शाम एक नर्स में लक्षण मिलने के चलते पूरी टीम को होम क्वारंटीन पर जाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार इस टीम में डॉक्टर, नर्स सहित 14 लोग शामिल हैं। ये पहले दिन से आरएमएल अस्पताल के वार्ड नंबर पांच में मरीजों का उपचार कर रहे थे। हालांकि अस्पताल की प्रवक्ता स्मृति तिवारी का कहना है कि फिलहाल कोई भी संक्रमित नहीं है। एहतियात के तौर पर सभी लोगों को होम क्वारंटीन पर दो सप्ताह के लिए रखा है।
विज्ञापन
वहीं अस्पताल के एक वरिष्ठï डॉक्टर ने बताया कि रविवार शाम को एक नर्स में 100 डिग्री से ज्यादा बुखार के लक्षण मिलने के बाद पूरी टीम को घर भेजने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि अभी तक टीम में से कोई भी संक्रमण की चपेट में नहीं आया है लेकिन सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आरएमएल की इसी टीम के तीन डॉक्टर 18 जनवरी से दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेश से आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे थे। इनमें से कुछ डॉक्टर चीन के वुहान भी गए थे जहां से कई भारतीय नागरिकों के जत्थे को लेकर ये वापस दिल्ली आए थे।
इसके बाद दो डॉक्टर खुद से ही होम क्वारंटीन पर चले गए थे। इन्हीं में से एक डॉक्टर की बेटी का जन्मदिन था, लेकिन वे एयरपोर्ट पर ोने के चलते शामिल नहीं हो पाए थे।