{"_id":"686870ddf5a3016d3e0f58f5","slug":"delhi-rickshaw-driver-stabbed-to-death-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Delhi : चाकू से गोदकर रिक्शा चालक की हत्या, पीड़ित परिवार को दोस्त पर अपराध का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder in Delhi : चाकू से गोदकर रिक्शा चालक की हत्या, पीड़ित परिवार को दोस्त पर अपराध का शक
Sat, 05 Jul 2025 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 05 Jul 2025 05:55 AM IST
सार
पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजपार्क थाना इलाके में बृहस्पतिवार रात रिक्शा चालक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त नवीन (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने दोस्त पर हत्या की आशंका जताई है। मंगोलपुरी निवासी नवीन अपनी पत्नी कोमल के साथ रहते थे। पास में उनकी मां उमा अपने छोटे बेटे राजेश के साथ रहती है। भाई राजेश ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी मां नवीन का इंतजार कर रहीं थीं।
विज्ञापन
देर रात करीब 1:30 बजे उनकी मां के मोबाइल पर संजय गांधी अस्पताल से फोन आया। फोन पर पुलिस ने बताया कि नवीन को चाकू लग गया है। सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि नवीन की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि वारदात वाले दिन नवीन दोपहर में रिक्शा चलाते हुए मंगोलपुरी में मिले थे। उनके साथ उसका एक दोस्त भी था। उन्होंने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
नवीन की पत्नी कोमल ने बताया कि उनका मायका नजफगढ़ में है। तबीयत खराब होने के कारण कुछ दिनों से वह मायके में ही रह रही थीं। उन्होंने बताया कि हादसे के एक घंटे पहले ही नवीन से फोन पर बात हुई थी। वह कह रहे थे किराड़ी रोड से ई-रिक्शा लेकर घर आ रहा हूं। घर पहुंचकर वीडियो काल पर बात करता हूं। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।