{"_id":"61faae2b13b077681b3bd4f9","slug":"delhi-reports-3028-new-cases-of-coronavirus-27-fatalities-and-4679-recoveries","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 3028 नए संक्रमित, 27 मरीजों को लील गया संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 3028 नए संक्रमित, 27 मरीजों को लील गया संक्रमण
Wed, 02 Feb 2022 09:45 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 02 Feb 2022 09:45 PM IST
सार
पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 3028 नए मामले आए हैं। 27 मरीजों की मौत हुई है। 4679 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर में लगातार गिरावट जारी है। हालांकि बीते दो दिन की तुलना में मरीजों की संख्या फिर से तीन हजार पार भी कर गई। इनके अलावा लगातार दूसरे दिन राजधानी में 27 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई।
विज्ञापन
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राजधानी में अब कोरोना की दैनिक संक्रमण दर पांच फीसदी से नीचे आई है। पिछले एक दिन में 63982 सैंपल की जांच में 4.73 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 3028 नए मामले सामने आए। वहीं 4679 मरीजों को छुट्टी दी गई, जबकि 27 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। इससे पहले 30 जनवरी को तीन हजार से अधिक मामले सामने आए थे। बहरहाल राजधानी में अभी तक 1835979 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1795190 मरीज ठीक हो गए, वहीं 25919 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.41 फीसदी है।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना के सक्रिय केस घटकर 14870 रह गए हैं। इनमें से होम आइसोलेशन में 10347 मरीज भर्ती हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में 153 मरीज, कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 11 मरीज और अस्पतालों में 1400 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 69 मरीज कोरोना संदिग्ध हैं जिनमें मोडरेट लक्षण हैं लेकिन जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। वहीं कोरोना संक्रमित 1331 मरीज भी उपचाराधीन हैं। इनमें से आईसीयू में 526 मरीज, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 451 मरीज और वेंटिलेटर पर 99 मरीज भर्ती हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में 1027 दिल्ली से और 304 मरीज दिल्ली के बाहर से हैं।
विज्ञापन
विभाग ने यह भी बताया कि राजधानी में पिछले एक दिन में आरटी पीसीआर से 52428 और रैपिड एंटीजन से 11554 सैंपल की जांच हुई है जोकि बीते दिनों की तुलना में अधिक है। अभी तक 35019278 सैंपल की जांच हो चुकी है। इनके अलावा घटते मामलों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या घटकर 35961 रह गई है।