फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi relieved after yamuna river water level goes down beyond danger level

दिल्ली को राहत: खतरे के निशान से नीचे आया यमुना का जलस्तर, प्रशासन कर रहा 24 घंटे निगरानी

Mon, 02 Aug 2021 09:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 02 Aug 2021 09:07 PM IST
सार

जल स्तर लगातार कम होने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा अब कम हुआ है। प्रशासन का कहना है की टीमें 24 घंटे स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
Delhi relieved after yamuna river water level goes down beyond danger level
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में सोमवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया। हालांकि, अभी भी पानी का स्तर 204.80 मीटर पर बना हुआ है, जो चेतावनी लेवल( 204.50) से अधिक है। रविवार को यमुना खतरे के निशान के लगभग करीब बह रही थी, लेकिन सोमवार सुबह पानी का स्तर में 0.90 मीटर की कमी दर्ज की गई।

विज्ञापन


जल स्तर लगातार कम होने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा अब कम हुआ है। प्रशासन का कहना है की टीमें 24 घंटे स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, शाम 6 बजे तक पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 204.80 मीटर दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान 205.33 से कम है, लेकिन चेतावनी लेवल से अधिक है।
विज्ञापन


रविवार रात तक जलस्तर 205.20 मीटर था, जिसमें सोमवार सुबह 10 बजे से लगातार कमी आ रही है। हालांकि, अभी भी नदी किनारे रहने वाले निवासियों से यह निवेदन किया जा रहा है कि वह अपने किसी भी परिवार के सदस्य को एवं मवेशियों को नदी के आसपास न जाने दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी के डूब क्षेत्र में  सिविल डिफेंस के वॉलिंटियरों को भी तैनात किया गया है। ताकि हालातों पर पूरी नजर रखी जा सके। हथिनी कुंड बैराज से सोमवार दोपहर को भी 14,088 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। सामान्य तौर पर, हथिनीकुंड बैराज में प्रवाह दर 352 क्यूसेक होती है,  एक क्यूसेक पानी 28.32 लीटर प्रति सेकेंड के बराबर होता है।

वर्ष 2019 में 18-19 अगस्त को प्रवाह दर 8.28 लाख क्यूसेक तक पहुंच गई थी और यमुना का जलस्तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार करते हुए 206.60 मीटर के निशान पर पहुंच गया था।


शुक्रवार को हथिनीकुंड बैराज से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली जिला प्रशासन ने राजधानी में यमुना के डूब क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम शुरू किया था। इन लोगों को रैन बसेरों में ठहराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed