{"_id":"5caa81aabdec22141a4a27f2","slug":"delhi-red-pink-line-metro-speed-down-due-to-technical-malfunction","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: तकनीकी खराबी की वजह से रेड-पिंक लाइन मेट्रो की रफ्तार थमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: तकनीकी खराबी की वजह से रेड-पिंक लाइन मेट्रो की रफ्तार थमी
Mon, 08 Apr 2019 04:33 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 08 Apr 2019 04:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर रविवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन की सुस्त रफ्तार ने यात्रियों को परेशान किया। यह ठीक हुई तो दोपहर में पिंक लाइन पर मायापुरी से लेकर मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन तक सिग्नल में खराबी आ गई। इस कारण यात्री गंतव्य तक देरी से पहुंचे। हालांकि, मेट्रो में विलंब की सूचना डीएमआरसी ने उद्घोषणा और ट्विटर के जरिए दे दी थी।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब 7.30 बजे तकनीकी कारणों के कारण रेड लाइन पर शास्त्री पार्क से पीतमपुरा के बीच करीब 20 मिनट तक ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही। रविवार को आम दिनों की तुलना में ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी कुछ ज्यादा रहती है, लेकिन तकनीकी खराबी से यात्रियों को स्टेशनों पर काफी देर तक ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। शास्त्री पार्क और पीतमपुरा के बीच सभी 11 मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेनें विलंब से चलने का प्रभाव पूरी लाइन की सेवाओं पर दिखाई दिया।
विज्ञापन
उधर, दोपहर करीब एक बजे पिंक लाइन पर मायापुरी से मयूर विहार पॉकेट-1 के बीच सिग्नल में खराबी के कारण मेट्रो सेवा करीब एक घंटे तक प्रभावित हुई। इन दोनों के बीच 13 स्टेशन हैं। मेट्रो के रुक-रुक कर चलने और धीमी रफ्तार से परेशान यात्रियों ने इसकी शिकायत ट्विटर पर भी की। लोगों ने डीएमआरसी को गुस्से भरे संदेश भी भेजे। हालांकि, करीब दो बजे इस सेक्शन पर तकनीकी खराबी को ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन