{"_id":"6234da55a162b804cb10bb16","slug":"delhi-records-140-covid-cases-zero-death-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: होली के दिन सामने आए 140 नए मामले, कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 3238 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: होली के दिन सामने आए 140 नए मामले, कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 3238 हुई
Sat, 19 Mar 2022 12:45 AM IST
Vikas Kumar
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 19 Mar 2022 12:45 AM IST
सार
जानकारी मिली है कि राजधानी के अस्पतालों में अभी भी 10,244 बेड्स उपलब्ध हैं जिनमें से 83 मरीज भर्ती हैं। वहीं कंटेनमेंट जोन की संख्या भी धीरे-धीरे गिर रही है, शुक्रवार को इसकी संख्या घटकर 3,238 हो गई।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के 140 नए मामले सामने आए। राहत की बात यह रही कि होली के दिन किसी भी मरीज की जान नहीं गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में अब भी संक्रमण दर 0.43 प्रतिशत बनी हुई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 18,63,633 हो चुकी है और अब तक कुल मौतों की संख्या 26,145 हो गई है। जारी डाटा के मुताबिक शुक्रवार को 32,444, सैंपल की जांच की गई थी जिसमें से 140 संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
जानकारी मिली है कि राजधानी के अस्पतालों में अभी भी 10,244 बेड्स उपलब्ध हैं जिनमें से 83 मरीज भर्ती हैं। वहीं कंटेनमेंट जोन की संख्या भी धीरे-धीरे गिर रही है, शुक्रवार को इसकी संख्या घटकर 3,238 हो गई।
विज्ञापन