फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Rape of three minors in the capital

Delhi : वसंत विहार, हौजखास और संगम विहार में तीन नाबालिगों के साथ दुष्कर्म, जानकार ही बने दरिंदे

Wed, 25 Sep 2024 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Sep 2024 05:35 AM IST
सार

तीनों ही घटनाओं में दरिंदे जानकार हैं। वसंत विहार पुलिस व हौजखास पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संगम विहार पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। हौजखास में नाबालिग की आबरू लूटने वाला सगा फूफा है। 

विज्ञापन
Delhi: Rape of three minors in the capital
rape demo, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के वसंत विहार, हौजखास और संगम विहार में तीन नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। तीनों ही घटनाओं में दरिंदे जानकार हैं। वसंत विहार पुलिस व हौजखास पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संगम विहार पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। हौजखास में नाबालिग की आबरू लूटने वाला सगा फूफा है। 

विज्ञापन


शौच करने गई थी नाबालिग
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ कुसुमपुर पहाड़ी इलाके में रहती है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर इलाके के रहने वाले बच्ची के पिता पेशे से दिल्ली में इलेक्ट्रीशियन हैं, लेकिन वर्तमान में वह बेरोजगार है। पुलिस को दिए बयान में नाबालिग ने बताया कि वह 22 सितंबर को शौच करने के लिए गई थी। जहां आरोपी 19 वर्षीय हरेंद्र ने उसे जबरन पकड़ लिया। आरोपी हरेन्द्र वहां बनी एक खाली झुग्गी में उसे जबरन ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता का शोर सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे बचाया और उसके परिजनों को सूचना दी। वसंत विहार थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्जकर आरोपी कुसुमपुर पहाड़ी हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


फूफा ही बना हैवान
हौजखास में सगा फूफा ही बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी कई महीनों से दुष्कर्म कर रहा था। आरोप है कि बच्ची ने ये बात अपने परिजनों को बताई। मगर परिजनों ने इस बात पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद बच्ची ने ये बात अपने ट्यूटर को बताई। इसके बाद ट्यूटर ने इसकी शिकायत पुलिस में की। हौजखास पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी फूफा दीपक नेगी को देवली खानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी पर आरोप
संगम विहार में 15 वर्ष की नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि आरोपी बिहार निवासी मुकेश (25 ) एक ठेकेदार की देखरेख में पीड़िता के घर के पास प्लम्बर का काम करता था। संगम विहार थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के कई टीमें बनाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed