फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Provision of Rs 8811 crore in DDA budget

Delhi : डीडीए के बजट में 8811 करोड़ का प्रावधान, 2024-25 में बुनियादी विकास पर रहेगा ध्यान

Thu, 08 Feb 2024 06:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 08 Feb 2024 06:48 AM IST
सार

इसके लिए उसने आगामी वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में 8811 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। डीडीए ने बजट बैठक में अपने राजस्व में 75% की बढ़ोतरी होने का दावा किया है।

विज्ञापन
Delhi: Provision of Rs 8811 crore in DDA budget
DDA

विस्तार

डीडीए अगले साल बुनियादी विकास पर ध्यान देगा। इसके लिए उसने आगामी वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में 8811 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। डीडीए ने बजट बैठक में अपने राजस्व में 75% की बढ़ोतरी होने का दावा किया है।

विज्ञापन


वित्त वर्ष 2023-24 में डीडीए को 7696 करोड़ राजस्व के रूप में मिले, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में 4392 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। इसके मद्देनजर उसने आगामी वित्त वर्ष 2024-25 में 9182 करोड़ रुपये आय का लक्ष्य रखा है। डीडीए कई विकासात्मक योजनाएं शुरू करेगा, इसमें आवासों की बिक्री, सौंदर्यीकरण, विरासत का जीर्णोद्धार एवं संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करना शामिल है।
विज्ञापन


दिवाली स्पेशल आवासीय योजना से डीडीए को 262 करोड़ का राजस्व मिला है। नए वित्त वर्ष में 2145 करोड़ का राजस्व मिलने की उम्मीद है। डीडीए अगले वर्ष ग्रामीण विकास के लिए दिल्ली ग्रामोदय अभियान की शुरुआत कर रहा है। इसके तहत 959 करोड़ रुपये से ग्रामीणों को बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आवंटित भूमि एवं विकास के लिए 3460 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजनाओं में तेजी के लिए बजट बढ़ाया
डीडीए ने परिवहन व्यवस्था के लिए चल रहीं यूईआर परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के लिए बजट बढ़ाया है। इसके तहत 920 करोड़ से बढ़ाकर 1590 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बीई परियोजना को पूरा करने के लिए 400 करोड़ दिए जाएंगे। मेट्रो के लिए बजट 350 करोड़ से बढ़ाकर 390 करोड़ किया गया है।


वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 275 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। नेहरू प्लेस एवं भीकाजी कामा प्लेस में निर्माणाधीन दो बहुमंजिला कार पार्किंग के अलावा नेताजी सुभाष प्लेस में पार्किग बनाने के लिए भी 70 करोड़ रखे गए हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed