फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Problems will increase in Delhi government hospitals from July 1

Delhi : दिल्ली सरकार के अस्पतालों में एक जुलाई से बढ़ेगी समस्या, इस मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

Sun, 23 Jun 2024 02:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Jun 2024 02:04 AM IST
सार

दिल्ली सरकार के अस्पतालों में एक जुलाई से मरीजों की समस्या बढ़ेगी। रोगी भत्ते की मांग को लेकर ऑपरेशन थियेटर तकनीकी सहित अन्य कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
Delhi: Problems will increase in Delhi government hospitals from July 1
demo

विस्तार

दिल्ली सरकार के अस्पतालों में एक जुलाई से मरीजों की समस्या बढ़ेगी। रोगी भत्ते की मांग को लेकर ऑपरेशन थियेटर तकनीकी सहित अन्य कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान कर्मचारियों ने अस्पताल के कामों में असहयोग करने का एलान किया है।

विज्ञापन


दिल्ली राज्य संयुक्त संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि कर्मचारी रोगी भत्ता देने की मांग को लेकर आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। शुरुआती दौर में काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। उसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो प्रशासन को सहयोग नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि कर्मचारियों को मिलने वाला रोगी भत्ता मार्च से ही बंद कर दिया गया है। जबकि अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि रोगी भत्ता किन कर्मचारियों को दिया जाना है। बावजूद इसके विभाग के तरफ से वेतन से यह भत्ता काटा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके विरोध में दिल्ली के सभी अस्पतालों में एक जुलाई से चार जुलाई तक काली पट्टी बांध कर काम करेंगे। वहीं पांच जुलाई को एक बजे विरोध करेंगे। इसके बाद भी मांग नहीं मानी गई तो आठ से असहयोग आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed