फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi private liquer shop to shut from october one to november 16

झटका: कल से निजी दुकानों पर नहीं बिकेगी शराब, 17 नवंबर से लागू होगी नई आबकारी नीति

Thu, 30 Sep 2021 02:39 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 30 Sep 2021 02:39 PM IST
सार

दिल्ली में शराब की 720 सक्रिय दुकानें है। इसमें 260 दुकानें (40 फीसद) निजी हैं। नई आबकारी नीति के तहत दिल्ली राज्य को 32 जोन में बांटा गया है। लाइसेंस का आवंटन हो चुका है। शराब की किल्लत ना हो, इसके लिए नई दुकानें खुलने तक सरकारी दुकानें चलती रहेंगी।

विज्ञापन
delhi private liquer shop to shut from october one to november 16
दिल्ली स्थित खान मार्केट में शराब की दुकान के बाहर बड़ी संख्या में एकत्र लोग - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले सुराप्रेमियों को एक अक्तूबर से थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली सरकार प्रदेश में नई आबकारी नीति ला रही है। इसके तहत एक अक्तूबर से दिल्ली में शराब की सभी निजी दुकानें बंद होंगी। यह संख्या करीब 40 फीसदी है। ये दुकानें नई आबकारी नीति के तहत 46 दिन बाद 17 नवंबर से खुलेंगी। एक अक्तूबर से 16 नवंबर तक सिर्फ सरकारी दुकानें खुलेंगी। इससे प्रदेश में शराब की किल्लत और सीमा से लगे अन्य राज्यों से शराब तस्करी और अवैध कारोबार बढ़ सकता है। इस पर लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग ने निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली में 40 फीसद निजी दुकानें
दिल्ली में शराब की 720 सक्रिय दुकानें है। इसमें 260 दुकानें (40 फीसद) निजी हैं। नई आबकारी नीति के तहत दिल्ली राज्य को 32 जोन में बांटा गया है। लाइसेंस का आवंटन हो चुका है। शराब की किल्लत ना हो, इसके लिए नई दुकानें खुलने तक सरकारी दुकानें चलती रहेंगी।
विज्ञापन


सरकारी दुकानों पर पर्याप्त आपूर्ति के निर्देश
आबकारी विभाग ने एक अक्तूबर से 16 नवंबर तक सभी सरकारी दुकानों पर शराब की पर्याप्त आपूर्ति करने के निर्देश भी दे दिए हैं। निजी दुकानें बंद होने के बाद राजधानी के 272 वार्ड में से 106 वार्ड में एक भी शराब की दुकान नहीं बचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा और यूपी की सीमा पर रहेगी नजर
आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि हरियाणा व यूपी जैसे सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। विभाग की टीम को अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed