{"_id":"5d999b898ebc3e01702d1bbe","slug":"delhi-prime-minister-narendra-modi-attend-dussehra-celebration-in-dwarka","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के द्वारका में रावण का पुतला दहन करेंगे पीएम मोदी, एसपीजी ने लिया सुरक्षा का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के द्वारका में रावण का पुतला दहन करेंगे पीएम मोदी, एसपीजी ने लिया सुरक्षा का जायजा
Sun, 06 Oct 2019 01:15 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 06 Oct 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
रामलीला में पीएम मोदी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका में श्री रामलीला सोसायटी की तरफ से चल रही रामलीला को देखने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे। शनिवार को इस रामलीला का मुआयना वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एसपीजी अधिकारियों ने किया।
सोसायटी के संरक्षक राजेश गहलोत ने बताया कि 8 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलीला देखने आएंगे। मंचन को देखने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी पहुंचेंगे।
पूर्वी दिल्ली के झिलमिल स्थित रामलीला का मंचन देखने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ पहुंचे। उन्होंने ट्वीट किया कि भगवान राम के जीवन से बच्चो को बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

वहीं, अशोक विहार फेस-टू के मंचन में वाटिका का मनोरम दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ के मंच पर शबरी का अभिनय देखकर लोग भाव विभोर हुए। किष्किंधा पर्वत पर हनुमान-राम मिलन दिखाया गया।
हनुमान की शक्ति को जागृत करने के लिए संगीतमय स्तुति की गई। पीयू ब्लॉक पीतमपुरा में लंका दहन का शानदार मंचन किया गया। पीतमपुरा स्थित श्री केशव रामलीला कमेटी के मंचन में रावण-अंगद संवाद हुआ। यहां शिवानी कश्यप के साथ डांडिया में सैकड़ों महिलाएं जमकर थिरकीं। कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा मुख्य अतिथि थे।
कड़कड़डूमा के सीबीडी ग्राउंड में श्री बालाजी रामलीला कमेटी (पंजी) के मंचन में हनुमान जी समुंदर पार कर लंका पहुंचने और अशोक वाटिका में सीता मैया को श्रीराम का संदेश दिया।
जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम की धार्मिक रामलीला समिति एवं श्रीराम धार्मिक रामलीला समिति की तरफ से हुए मंचन में हनुमान-राम मिलन, राम-सुग्रीव मैत्री, बाली युद्ध, हनुमान-सीता संवाद, लंका दहन का मंचन किया गया। श्री धार्मिक रामलीला समिति दक्षिणी दिल्ली के मंचन में सीता हरण हुआ।