{"_id":"63eb0a1ebd46f6afaf03c122","slug":"delhi-prem-nagar-intoxicated-grandson-killed-grandmother-when-stop-from-beating-his-father-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ने बनाया कातिल: नशे में घर पहुंचा बेटा, पिता को जमीन पर पटका और 90 साल की दादी का सिर दीवार पर मारा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ने बनाया कातिल: नशे में घर पहुंचा बेटा, पिता को जमीन पर पटका और 90 साल की दादी का सिर दीवार पर मारा, मौत
Tue, 14 Feb 2023 10:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 14 Feb 2023 10:11 AM IST
सार
दिल्ली के प्रेम नगर में रहने वाले अफरोज ने बेटे शाहरुख के खिलाफ शिकायत दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर उपरोक्त मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली के प्रेम नगर इलाके से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो बताती है कि शराब की लत से इंसान को शारीरिक नुकसान तो होता ही है, उसके सोचने समझने की क्षमता पर भी कितना बुरा असर पड़ता है। दरअसल शराब के नशे में धुत एक पोते ने अपनी ही दादी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और पिता पर भी लात-घूंसे बरसाए।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अफरोज(62) इंदर एंक्लेव किराड़ी में अपने परिवार के साथ रहते हैं और सफेदी का काम करते हैं। उनके परिवार में 90 साल की मां रईसा और तीने बेटे शाहरुख (30), इमरान (28), और राशिद (22) हैं।
विज्ञापन
11 फरवरी की रात करीब 8.30 बजे अफरोज की मां और उनका बेटा शाहरुख मौजूद थे। बेटे शाहरुख ने शराब पी रखी थी और अफरोज भी शराब पीकर घर आया था, जिसके चलते बाप-बेटे के बीच मारपीट और हाथापाई हुई।
विज्ञापन
पिता को जमीन पर पटका और दादी का सिर दीवार पर दे मारा
मारपीट में शाहरुख ने अफरोज को जमीन पर पटक दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब अफरोज की मां रईसा उसे बचाने आई तो शाहरुख ने दादी का सिर पकड़कर दीवार से दे मारा जिससे वह गिर गई और उसके बाद बेटे शाहरुख ने पिता और दादी को लात-घूसे मारे। इस मारपीट से अफरोज बेहोश हो गया।
अगले दिन जब पिता अफरोज की नींद खुली तो वह अपनी मां को जगाने लगा। उसने पाया कि 90 वर्षीय मां ठंडी पड़ चुकी थी और वह नहीं जागी। इसके बाद अफरोज ने बेटे शाहरुख के खिलाफ शिकायत दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर उपरोक्त मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।