फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Politics Saurabh Bhardwaj will become minister after nine years and Atishi for first time

Delhi Politics: सौरभ नौ साल के बाद बनेंगे मंत्री तो आतिशी पहली बार, भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से चुने गए थे विधायक

Wed, 01 Mar 2023 09:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 01 Mar 2023 09:12 PM IST
सार

2013 में पहली बार चुनाव लड़ने वाले सौरभ ने ग्रेटर कैलाश से भाजपा के दिग्गज नेता विजय कुमार मल्होत्रा के बेटे अजय कुमार मल्होत्रा को हराया था। उन्होंने 28 दिसंबर 2013 से 14 फरवरी 2014 तक परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली।

विज्ञापन
Delhi Politics Saurabh Bhardwaj will become minister after nine years and Atishi for first time
सौरभ भारद्वाज और आतिशी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सौरभ भारद्वाज लगातार तीसरी बार ग्रेटर कैलाश से विधायक बने हैं। पहली बार 49 दिन की केजरीवाल सरकार में उन्हें मंत्री भी बनाया गया था, लेकिन दूसरी बार सरकार की जगह संगठन में लगाया गया। इस बीच वे संगठन के लिए काम करते रहे। तीसरी बार विधायक बनने और राघव चड्ढा के राज्यसभा सांसद बनने के बाद उन्हें दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया। वे पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं और अन्ना आंदोलन से भी जुड़े थे।

विज्ञापन


2013 में पहली बार चुनाव लड़ने वाले सौरभ ने ग्रेटर कैलाश से भाजपा के दिग्गज नेता विजय कुमार मल्होत्रा के बेटे अजय कुमार मल्होत्रा को हराया था। 28 दिसंबर 2013 से 14 फरवरी 2014 तक परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली। इसके बाद से सौरभ आम आदमी पार्टी की सियासत में आगे बढ़ते गए। वर्ष 1979 को जन्मे सौरभ ने 2003 में आईपी यूनिवर्सिटी के भारतीय विद्या पीठ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग पूरी की। इसके बाद उस्मानिया यूनिवर्सिटी से वकालत की पढ़ाई कर कानूनी सहायता देकर गरीबों की मदद करने लगे। भारद्वाज ने यूएस और यूके में भी काम किया है। वे माइक्रोचिप और कोडिंग के विशेषज्ञ रहे हैं।

विज्ञापन

आतिशी पहली बार बनेंगी मंत्री
कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी पहली बार कैबिनेट मंत्री बनेंगी। 2020 में पहली बार वे विधायक बनीं। आतिशी केजरीवाल सरकार के साथ लंबे समय से काम कर रही हैं और उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया की सलाहकार भी रह चुकी हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आए बदलाव के पीछे आतिशी की अहम भूमिका मानी गई है। आतिशी के ही सुझाव पर शिक्षा के क्षेत्र में तमाम बदलाव किए गए हैं। 1981 को जन्मी आतिशी की पढ़ाई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज से बैचलर डिग्री हासिल की। डीयू से पढ़ाई करने के बाद रोड्स स्कॉलशिप हासिल कर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लंदन से मास्टर्स किया। राजनीति में आने से पहले आतिशी ने आंध्रप्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में इतिहास पढ़ाती थीं। उन्होंने कई स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ भी काम किया हैं। वे अन्ना आंदोलन के समय केजरीवाल के संपर्क में आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed