फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Lockdown News in Hindi: Delhi Police will keep an eye with drones in the streets

Lockdown in Delhi: गली-मोहल्लों में भी ड्रोन से नजर रखेगी दिल्ली पुलिस, जमघट लगाने वालों की अब नहीं खैर

Wed, 08 Apr 2020 10:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 08 Apr 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
Delhi Lockdown News in Hindi: Delhi Police will keep an eye with drones in the streets
दिल्ली में लॉकडाउन: ड्रोन से होगी गली-मोहल्लों की निगरानी - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के दौरान निजामुद्दीन और अन्य संवेदनशील इलाकों में लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस ड्रोन कैमरों की सहायता ले रही थी। इसकी सफलता देखने के बाद अब पुलिस पूरी दिल्ली में ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल करेगी। ड्रोन की मदद से गली-मोहल्लों में शाम होते ही जमघट लगाने वालों की पहचान की जाएगी। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि कुछ संकरी गलियों में गश्त मुश्किल होती है, इसलिए कैमरों से नजर रखी जाएगी। वहीं, पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 300 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन


बता दें कि लॉकडाउन के दौरान भी लोग बेवजह घरों से बाहर निकल रहे हैं। लोग मोहल्लों में शाम को एकत्र होकर गपशप में जुट जाते हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। अब ड्रोन कैमरों की मदद से बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम विहार की झुग्गियों में ड्रोन से छिड़काव
उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने पश्चिम विहार की झुग्गियों में मंगलवार को ड्रोन की सहायता से संक्रमणरोधी दवा का छिड़काव किया। इस दौरान जनस्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष विनीत वोहरा व केशवपुरम जोन की उपायुक्त ईरा सिंघल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 


वोहरा ने बताया कि ड्रोन का इस्तेमाल कम समय में अधिक क्षेत्र में छिड़काव करने के लिए किया जाता है। वहीं, ड्रोन की सहायता से कर्मचारी में संक्रमण का खतरा कम रहता है। ऐसे में उत्तरी निगम अधिकतर क्षेत्रों में ड्रोन की सहायता से दवा का छिड़काव करा रहा है, ताकि कोरोना का दंश न फैल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed