फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police will interrogate at CM's camp office

अंशु प्रकाश मारपीट मामला : मुख्यमंत्री केजरीवाल से आज शाम होगी पूछताछ

Fri, 18 May 2018 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 18 May 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
Delhi police will interrogate at CM's camp office
अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश मारपीट मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आज शाम को पूछताछ होगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए उपलब्ध रहने में असमर्थता जताई थी। दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री की आग्रह को मान लिया और अब शुक्रवार शाम 5 बजे मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस में पूछताछ होगी।

विज्ञापन


मामले में केजरीवाल ने अपनी ओर से पूछताछ की वीडियो रिकॉर्डिंग कराने की बात कही थी। जिससे दिल्ली पुलिस ने इनकार कर दिया है। उत्तरी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री को नोटिस भेजकर शुक्रवार सुबह उपलब्ध रहने के कहा गया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस को पत्र भेजकर कहा है कि पहले से तय कार्यक्रम के चलते वह शुक्रवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते।
विज्ञापन


उन्होंने पूछताछ के लिए शुक्रवार शाम 5 बजे उपलब्ध रहने की बात कही है। साथ ही मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि वह अपनी ओर से पूछताछ की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग कराना चाहते हैं। जिससे दिल्ली पुलिस ने इनकार कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने किसी भी प्रकार की ऑडियो व वीडियो रिकॉर्डिंग कराने से इंकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने तैयार किए 100 से ज्यादा सवाल 

Delhi police will interrogate at CM's camp office
सीएम अरविंंद केजरीवाल

उत्तरी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री से पूछताछ के लिए प्रश्नावली तैयार कर ली गई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री से 100 से ज्यादा सवाल पूछे जाएंगे।

अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री से पूछताछ के लिए प्रश्नावली बहुत पहले ही तैयार कर ली गई थी। ये भी माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री से कई घंटे पूछताछ की जाएगी। 

यह टीम करेगी पूछताछ 
पूछताछ में सिविल लाईंस थानाध्यक्ष, सिविल लाईंस थाने के लिए एटीओ, सिविल लाईंस एसीपी और उत्तरी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार पूछताछ करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed