फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police will distribute pepper spray to women today.

आज दिल्ली की महिलाओं को मिलेगा कुछ खास

Tue, 16 Dec 2014 11:52 AM IST
Updated Tue, 16 Dec 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
Delhi police will distribute pepper spray to women today.

दिल्ली सहित पूरे देश को दहला देने वाले निर्भया गैंगरेप की आज दूसरी बरसी है। इस मौके पर महिलाओं को जागरूक करने और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सजग और सक्षम बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने आज एक खास कार्यक्रम चलाने का तैयारी की है।

विज्ञापन


राजधानी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों को देखते हुए दिल्ली पुलिस मंगलवार को महिलाओं को पेपर स्प्रे का वितरण करेगी।

बता दें कि दो साल पहले 16 दिसंबर 2012 की रात वसंत कुंज बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रहे एक युगल को प्राइवेट बस ने लिफ्ट दी थी। बाद में इसी बस में पहले से बैठे पांच लोगों ने 23 वर्षीय फीजियोथेरेपिस्ट युवती के साथ बर्बरतापूर्ण तरीके से चलती बस में गैंगरेप किया था।
विज्ञापन


इस घटना की दिल्ली सहित पूरे देश में तीखी प्रतिक्रिया हुई थी। इस तारीख को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस महिला पत्रकारों व शहर की लड़कियों को खुद की सुरक्षा करने के लिए काली मिर्च का स्प्रे बांटेगी। पुलिस का यह कदम महिलाओं को किसी भी अनहोनी से बचाने के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कम‌िश्नर बांटेंगे स्प्रे

Delhi police will distribute pepper spray to women today.

इस मौके पर दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में महिलाओं को पेपर स्प्रे वितरित करेंगे। इसके बाद बस्सी म‌ीडिया को भी संबोधित करेंगे।

बता दें कि निर्भया कांड के दो साल पूरे होने से ठीक दस दिन पहले पांच दिसंबर की रात दिल्ली में कैब सेवा प्रदान करने वाली उबर कंपनी की कैब में एक बार फिर एक 27 वर्षीय युवती से कैब ड्राइवर ने रेप किया। चौंकाने वाली बात ये है कि रेप के आरोपी कैब ड्राइवर शिव कुमार यादव ने खुद ही पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि इससे पहले भी उसने कई लड़कियों का रेप किया है।

ऐसे में एक बार फिर से दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों पर लगाम की पुलिस की कोशिश सवालों के घेरे में है। हालांकि उबर रेप की पीड़िता के पिता ने इस मामले में पुलिस कार्यवाही की तरीफ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed