फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police will conduct dna test of child beggars on traffic lights.

दिल्ली पुलिस अब करवाएगी भिखारियों का डीएनए टेस्ट

Fri, 02 Jan 2015 09:02 PM IST
Updated Fri, 02 Jan 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन
Delhi police will conduct dna test of child beggars on traffic lights.

दिल्ली में लापता होने वाले बच्चे व मानव तस्करी हमेशा ही पुलिस, सामाजिक संगठनों के लिए चिंता का विषय रहा है। दिल्ली की इस बड़ी समस्या से निपटने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाने की सोची है।

विज्ञापन


सरकार ने मानव तस्करी व बच्चों को अगवा करने वाले गिरोहों पर शिकंजा कसने के लिए एक योजना बनाई है। इस योजना के तहत दिल्ली पुलिस ट्रैफिक सिग्नल और सड़कों पर भीख मांगने वाले बच्चों का डीएनए टेस्ट करवा सकती है।

विज्ञापन

पीएमओ को मिली शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने बनाई योजना

Delhi police will conduct dna test of child beggars on traffic lights.

सूत्रों के अनुसार पीएमओ को भीख मांगने वाले बच्चों के संबंध में एक शिकायत मिली थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने इन बच्चों के डीएनए कराने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि पीएमओ को ई-मेल पर शिकायत आई थी कि ट्रैफिक सिग्नलों पर भीख मांगने वाले बच्चे अगवा कर लाए जाते हैं। पुलिस का मानना है कि डीएनए टेस्ट से यह पता चल जाएगा कि जो मां-बाप इन बच्चों को अपना बता कर दावा पेश करते हैं, उनके दावे में कितनी सच्चाई है।

अभी यह निश्चित नहीं है ‌कि दिल्ली पुलिस यह मु्हिम कब शुरू करेगी, लेकिन अगर यह प्रयोग किया गया तो, इससे बच्चों की चोरी से जुड़े कई गिरोहों का पर्दाफाश जरूर हो सकता है। बच्चों की सुरक्षा के लिए भी यह कदम बहुत कारगर साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed