फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police will answer questions related to lockdown with namaste

नमस्ते कर दिल्ली पुलिस लॉकडाउन से जुड़े सवालों का देगी जवाब

Wed, 25 Mar 2020 06:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Mar 2020 06:50 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police will answer questions related to lockdown with namaste
दिल्ली पुलिस - फोटो : Social Media
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को लोगों को लॉकडाउन से जुड़े सवालों के समाधान के लिए सोशल मीडिया पर नमस्ते कर जवाब दिया। दिल्ली पुलिस के ट्विटर हैंडल पर हैशटैग #LockdownQuery लिखकर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। इस सुविधा के बाद आम लोग पुलिस से सीधा संवाद कर लॉकडाउन पर सवाल पूछ रहे हैं और पुलिस की ओर से भी सकारात्मक रूप में सही जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि लोग मंगलवार शाम पांच बजे से छह बजे के बीच लॉकडाउन यानी बंद के बारे में अपने सवाल पूछ सकते हैं। पुलिस उनके सवालों का जवाब देगी। 
विज्ञापन


इसके साथ ही पुलिस ने लोगों को बीमारी से दूर रहने के लिए घरों में ही रहने की सलाह दी। पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए कहा, ‘‘दिल्लीवासियों, अगर लॉकडाउन पर आपका कोई सवाल है तो आप मंगलवार शाम पांच से छह बजे के बीच लॉकडाउन क्वैरी हैशटैग से ट्वीट करिए। हम आपके सवालों के जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्वीट के बाद लोगों ने पुलिस से अपनी समस्याओं को साझा किया। ज्यादातर सवाल प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले लोगों के थे, जो ऑफिस जाने के संबंध में नियमों की जानकारी लेते नजर आये। इसके अलावा दूसरे वह लोग भी थे, जिन्होंने घरों से बाहर घूम रहे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed