सुनंदा केस में पॉलीग्राफी टेस्ट चाहती है पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के हाईप्रोफाइल सुनंदा पुष्कर की रहस्मयी परिस्थियों में हुई मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन प्रमुख गवाहों की लाई डिटेक्टर के माध्यम से पूछताछ करवाने की मांग की है।
पुलिस को शक है कि यह तीनों ही गवाह छूठ बोल रहे हैं और कुछ छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने शशि थरूर के दोस्त संजय दीवान उनके घरेलू नौकर नारायण सिंह और ड्राइवर बजरंगी का पॉलीग्राफी टेस्ट करवाने की मांग की है।
पुलिस की इस मांग के बाद अदालत ने तीनों को समन जारी करते हुए 20 मई को कोर्ट में पेश होने को कहा है। इस मामले में पेंच आने की मुख्य वजह सुनंदा की मौत वाली रात होटल में अचानक बिजली गुल होना बताई जा रही है।
असल में 17 जनवरी 2014 को सुनंदा पुष्कर की मौत के समय होटल लीला पैलेस में अचानक बिजली चली गई थी। इस बारे में तीनों ही गवाहों से पुलिस की पूछताछ में कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है।
संजय का मोबाइल बना शक की वजह
सुनंदा पुष्कर मामले में पुलिस के शक का मुख्य कारण्ा संजय दीवान को बताया जा रहा है। असल में सुनंदा पुष्कर की मौत के दिन संजय ने जिस मोबाइल का प्रयोग किया था वह अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है।
संजय ने इसी मोबाइल से एसएमएस कर शशि थरूर को सुनंदा की मौत के बारे में सूचना दी थी। संजय पुलिस को यह बताने में असमर्थ रहे हैं कि वह मोबाइल कहां है।
बता दें कि 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के होटल लीला पैलेस में सुनंदा पुष्कर की लाश उनके ही कमरे में पाई गई थी। लंबे समय तक मौत का कारण पता न चलने पर दिल्ली पुलिस ने अंततः इसे हत्या का मामला मानते हुए नए सिरे से जांच शुरु की।
इस मामले में बीजेपी नेता सुब्रह्मनयम स्वामी ने आरोप लगाया था कि वह आईपीएल से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य जानती थीं कि जिससे कई बड़ी हस्तियों के फंसने का खतरा था। इसी के चलते सुनंदा पुष्कर की हत्या करवाई गई थी।