फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police submits report to Home Ministry regarding security of Rahul Gandhi

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने खुद प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया, दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को दी रिपोर्ट

Fri, 30 Dec 2022 11:09 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 30 Dec 2022 11:09 AM IST
सार

कांग्रेसी नेता केसी वेणुगोपाल ने गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी थी। इस चिट्ठी में उन्होंने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल्ली में कई जगहों पर राहुल गांधी की सुरक्षा में कमी देखी गई।

विज्ञापन
Delhi Police submits report to Home Ministry regarding security of Rahul Gandhi
भारत जोड़ो यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने खुद ही सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। राहुल गांधी को सुरक्षा के बारे में अवगत कराया था। दिल्ली पुलिस ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल्ली में राहुल गांधी की सुरक्षा के पुख्ता व समुचित इंतजाम किए थे। दिल्ली पुलिस ने ये रिपोर्ट बुधवार शाम को गृहमंत्रालय को दी है। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा की ओर से गृहमंत्रालय को दी रिपोर्ट में कहा है कि दिल्ली पुलिस ने कहीं भी सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही नहीं बरती। 

विज्ञापन


कांग्रेसी नेता केसी वेणुगोपाल ने गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी थी। इस चिट्ठी में उन्होंने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल्ली में कई जगहों पर राहुल गांधी की सुरक्षा में कमी देखी गई। 24 दिसंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने दिल्ली में प्रवेश किया था। कांग्रेसी नेता ने कहा था कि दिल्ली में राहुल की सुरक्षा में लापरवाही को लेकर यात्रा में शामिल कई लोगों से आईबी ने पूछताछ़ की थी। कांग्रेसी नेता की चिट्ठी के बाद गृहमंत्रालय ने अगले दिन दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांग ली थी। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने इस मामले में दिल्ली पुलिस की सिक्यूरिटी, ट्रैफिक व स्पेशल ब्रांच आदि यूनिटों से रिपोर्ट मांगी थी। यूनिटों की रिपोर्ट के आधार एक रिपोर्ट तैयार की गई और इस रिपोर्ट को गृहमंत्रालय को भेजा गया है। वरिष्ठ पुलिस सूत्रों का कहना कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में कहीं भी सुरक्षा में लापरवाही नहीं बरती। राहुल गांधी ही खुद ही सुरक्षा घेरे को तोड़ रहे थे। दिल्ली पुलिस ने साधा वर्दी में भी काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए थे। इन्होंने राहुल गांधी का सुरक्षा घेरा बना रखा था। पुलिस ने रस्से से जो घेरा बनाया था उसे भी राहुल गांधी तोड़ते दिखे। इस रिपोर्ट के बारे में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अधिकारिक रूप से बोलने से इंकार कर दिया। हालांकि कई जगह राहुल गांधी की सुरक्षा में रस्सी का घेरा दिखाई नहीं दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed