फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police special cell seized 130 kg heroine from a container in navi mumbai 2 arrest

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बार फिर पकड़ी 130 किलो हेरोइन, दो गिरफ्तार

Fri, 26 Jul 2019 11:31 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 26 Jul 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
delhi police special cell seized 130 kg heroine from a container in navi mumbai 2 arrest
नवी मुंबई से पकड़ी गई हेरोइन की खेप - फोटो : ani

दिल्ली पुलिस की स्पेशल ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए 130 किलो अफगानी हेरोइन पकड़ी है। बता दें कि पुलिस ने ये कार्रवाई नवी मुंबई में की है। पुलिस ने वहां एक कंटेनर से 260 जूट बैग में 130 किलो सूखी हेरोइन जब्त की है।

विज्ञापन


इसके साथ ही अब दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के हेरोइन पकड़ने के इस अभियान के तहत कुल 330 किलो हेरोइन जिसकी कीमत 1320 करोड़ रुपये है पकड़ी जा चुकी है। पुलिस ने नवी मुंबई से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले भी पकड़ी गई थी बड़ी खेप
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 200 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सोनीपत स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में दबिश देकर 50 किलो हेरोइन बरामद की। आरोपी ड्राई फ्रूट (किशमिश) के डिब्बों के गत्ते में हेरोइन को छिपाकर भारत लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल सेल ने दो दिन पहले ही जामिया नगर में 600 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की थी और दो अफगानी नागरिक समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया था। इस बार भी हेरोइन को भारत लाने का तरीका अलग है। हेरोइन की खेप भारत-पाकिस्तान के अटारी- बाघा बॉर्डर से भारत आई थी।

स्पेशल डीसीपी मनीषी चंद्रा के अनुसार एसीपी ललित मोहन नेगी व हृदय भूषण की देखरेख में इंस्पेक्टर सुनील राजैन, रविंद्र जोशी व विनोद बडोड़ा ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चला रखा है। पुलिस ने जामिया नगर से 150 किलो हेरोइन बरामद की थी और दो अफगानी समेत पांच मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी रहमत गुल से पूछताछ के बाद कोंडली, सोनीपत स्थित कोल्ड स्टोरेज में सोमवार रात को दबिश दी और यहां मौजूद दो अफगानी नागरिक मो. अकबर(45) और नेडा मोहम्मद (38) को गिरफ्तार कर लिया। यहां पर किशमिश के कुल 600 कॉटॅून थे। इनमें से 102 कार्टन ऐसे थे जिन पर 105 लिखा हुआ था।

105 लिखने के कारण ये अन्य कार्टन से अलग थे। किशमिश के ये कार्टन अटारी-बाघा चेक पोस्ट से मार्च, 2019 में सोनीपत आया था। ये कार्टन दक्षिणी अफगानिस्तान के एक शहर से लोड किए गए थे।

ये कार्टन अफगानिस्तान की एक कंपनी से भारत की एक फर्म को भेजे गए थे। इनमें हेरोइन को डिब्बे के चारों तरफ गत्तों के बीच में छिपाकर रखा गया था। गत्तों को काटकर निकाला गया तो उनके बीच में हेरोइन के पाउच थे। 102 कार्टन से हेरोइन के 204 पाउच बरामद किए गए। स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरीके से पहली बार अफगानी हेरोइन को भारत लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed