फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police special cell head constable who killed wife abscond commits suicide in meerut

दिल्लीः सिपाही पत्नी की हत्या कर फरार होने वाले हेड कांस्टेबल ने मेरठ में की खुदकुशी

Wed, 06 May 2020 09:36 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 06 May 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
Delhi police special cell head constable who killed wife abscond commits suicide in meerut
पत्नी की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली की लोधी कॉलोनी थाना इलाके में दिल्ली पुलिस के जिस हवलदार ने अपनी सिपाही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर फरार हो गया था उसने मेरठ में आत्महत्या कर ली है। आरोपी मनोज ने मेरठ के दौराना थाना इलाके के गांव जमालपुर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


गौरतलब है कि महिला का शव मंगलवार को लोधी कॉलोनी थाने से कुछ ही दूरी पर खड़ी कार में लहूलुहान अवस्था में मिला था। गोली सिर में लगी हुई थी। उसे एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


लोधी कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हवलदार की तलाश शुरू कर दी। हवलदार की आखिरी लोकेशन मेरठ में आई थी, जहां से आज उसके खुदकुशी की घटना सामने आई है। दिल्ली पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में मेरठ भेजी गई थी, जिसने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिणी जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि लोधी कॉलोनी थाने का सिपाही मंगलवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे बाइक से गश्त कर रहा था। उसने देखा कि लोधी कॉलोनी पुलिस क्वॉटर्स के नजदीक मैक्समूलर मार्ग पर एक कार संदिग्ध हालात में खड़ी हुई है। कुछ लोग भी खड़े हुए थे।

सिपाही ने देखा कि कार में 30 वर्षीय महिला लहूलुहान अवस्था में पड़ी हुई है। तब उसे वहां से निकालकर एम्स भेजा गया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज महिला के शव का पोस्टमार्टम होना है।

मृतक महिला की पहचान रेनू के रूप में हुई। वह दिल्ली पुलिस में सिपाही थी और बाहरी-उत्तरी जिले के कोविड सेल में तैनात थी। रेनू ड्यूटी की वजह से बवाना (बाहरी दिल्ली) में रहती थी।


डीसीपी अतुल ठाकुर ने बताया कि रेनू की 2010 में मनोज से शादी हुई थी। मनोज ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। मनोज भी दिल्ली पुलिस में हवलदार था और लोधी कॉलोनी में स्थित स्पेशल सेल में इंस्पेक्टर कैलाश विष्ट की टीम में तैनात था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed