दिल्ली पुलिस ने जफरुल इस्लाम को भेजा नोटिस, पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान को नोटिस भेजकर दो दिन के भीतर जांच में शामिल होने के लिए कहा है। जफरुल पर सोशल मीडिया पर कथित देशद्रोही और भड़काऊ टिप्पणी करने के चलते देशद्रोह की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया था।
इससे पहले इस मामले में जफरुल इस्लाम ने अग्रिम जमानत की याचिका अदालत में दाखिल की थी, जिसमें उन्हें 22 जून तक गिरफ्तारी से राहत मिली है। 22 जून की सुनवाई के बाद ही अदालत तय करेगी कि उन्हें गिरफ्तार करना है या नहीं।
Delhi Police Special Cell has sent a notice to Zafarul Islam Khan, Chairperson of Delhi Minorities Commission; has asked him to join interrogation within 2 days, in connection with his instigating statement on social media: Delhi Police. pic.twitter.com/gSW6rr4JMs
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 15, 2020
याचिका में जफरुल की 72 वर्ष की आयु, स्वास्थ्य कारणों और कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर अग्रिम जमानत की मांग की गई। इस पर कोर्ट ने पुलिस से उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर 22 जून तक स्थिति रिपोर्ट दायर करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही पुलिस को निर्देश दिया कि जब भी उन्हें जांच के संबंध में बुलाया जाए तो उससे पहले नोटिस दिया जाए। कोर्ट ने पुलिस को यह भी निर्देश दिया कि 22 जून से पहले जफरुल इस्लाम खान के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए। इसी के तहत पुलिस ने जफरुल इस्लाम को दो दिन का समय दिया है जांच में शामिल होने के लिए।